{"_id":"5e921d898ebc3e77515fc491","slug":"software-engineer-imran-created-easy-doctor-prescription-web-app-meerut-news-mrt477402174","type":"story","status":"publish","title_hn":"सॉफ्टवेयर इंजीनियर इमरान ने बनाया ‘इजी डॉक्टर प्रिसक्रिप्शन’ वेब एप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सॉफ्टवेयर इंजीनियर इमरान ने बनाया ‘इजी डॉक्टर प्रिसक्रिप्शन’ वेब एप
विज्ञापन

मेरठ। शास्त्री नगर सेक्टर-11 निवासी एवं फ्री लांसर सॉफ्टवेयर इंजीनियर इमरान खान ने लॉकडाउन के दौरान विपरीत परिस्थितियों में नवोन्मेष आईटी तकनीक से 15 दिनों में चिकित्सा क्षेत्र के लिए ‘इजी डॉक्टर प्रिसक्रिप्शन’ वेब एप तैयार किया है। इस एप से चिकित्सा क्षेत्र में नए आयाम स्थापित होंगे।
यह वेब एप मोबाइल, टेबलेट व लैपटाप में इंटरनेट द्वारा ऑपरेट की जा सकती है। इस एप में मरीज अपना अकाउंट बनाकर अपनी बीमारी व जांच प्रतिवेदन को टेक्स्ट व पिक्चर के रूप में अपलोड कर डॉक्टर से परामर्श प्राप्त कर सकता है। चिकित्सक लॉगिन हेतु डॉक्टर्स को अपनी विशेषता के आधार पर इस एप में अपना एक प्रोफेशनल अकाउंट बनाना होगा और मरीजों से प्राप्त डाटा के आधार पर ऑनलाइन परामर्श दे सकेंगे। इस एप में मरीज के हर प्रकार के पूर्व परामर्श, बीमारी, निदान, जांच प्रतिवेदन एवं शिकायतों का डाटा रखा जा सकता है, जिससे भविष्य में दिए जाने वाले परामर्श को सटीक व बेहतर बनाया जा सकता है। यह एप 4जी, 3जी या 2जी नेटवर्क पर भी भलीभांति काम करेगी, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के मरीज भी इसका लाभ उठा सकेंगे। लॉकडाउन पूर्ण होने के पश्चात इमरान खान इस वेब एप का इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, मेरठ ब्रांच के समक्ष प्रदर्शन करेंगे। वहां उसके सफलतापूर्वक प्रतिपुष्टि होने के बाद इस एप को जिला मेरठ के कोविड-19 के खिलाफ डॉक्टर्स के योगदान व भूमिका की सराहना के उद्देश्य से सभी डॉक्टर को निशुल्क प्रदान करेंगे।