फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   society persons also paticepation in politics

समाज के लोग राजनीति में भागीदारी करें

Mon, 21 Oct 2019 01:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
society persons also paticepation in politics
दौराला में जोगी समाज के सम्मेलन में मंचासीन पदाधिकारी। - फोटो : LAWARD
दौराला। कस्बे के मल्हू सिंह आर्य कन्या इंटर कॉलेज में रविवार को जोगी समाज का सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें समाज के लोग बड़ी संख्या में पहुंचे।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बागपत जिले के भाजपा जिलाध्यक्ष वेदपाल जोगी रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जयसिंह जोगी ने की। वहीं, कार्यक्रम संयोजक ओमकार ने कहा कि आज समाज के लोगों को एकजुट होने की जरूरत है। उन्होंने समाज के लोगों को दहेज की प्रथा का विरोध करने, कन्या भ्रूण हत्या का विरोध करने व इन नियमों को तोड़ने वाले लोगों को विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने की आवाज उठाई। उन्होंने कहा कि आज जरूरत है कि समाज के लोग राजनीति में प्रवेश करें। जिससे उनके समाज का उत्थान हो सके। उन्होंने कहा कि इसके लिए समाज के लोगों को एकजुट होकर केंद्र व प्रदेश सरकार की नींद को तोड़ना होगा। समाज के लोगों को राजनीति में प्रवेश दें। कार्यक्रम में पुरुषोत्तम उपाध्याय, सतीश जोगी, कुंवरपाल, कमल, नेतराम, सतपाल, विनोद, जगशरण, अशोक, प्रशांत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed