{"_id":"5f8ac6118ebc3e9bf1365212","slug":"social-distancing-was-not-followed-at-the-cmo-office-in-bijnor","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर: सीएमओ कार्यालय पर उड़ी सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां, अभ्यर्थियों ने नहीं किया नियम का पालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर: सीएमओ कार्यालय पर उड़ी सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां, अभ्यर्थियों ने नहीं किया नियम का पालन
Sat, 17 Oct 2020 03:53 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 17 Oct 2020 03:53 PM IST
विज्ञापन
अभ्यर्थियों को समझाती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
अपने स्वास्थ्य प्रमाण पत्र बनवाने आए शिक्षक अभ्यर्थियों ने कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन नहीं किया। नौकरी पाने की चाहत में अभ्यर्थियों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया।
विज्ञापन
बिजनौर जिले में कुल 821 शिक्षकों की भर्ती की गई हैं। इन्हें शासन की ओर से नियुक्ति पत्र मिला है। शासन की ओर से इन सभी शिक्षकों के लिए सीएमओ कार्यालय से अपना स्वास्थ्य प्रमाण पत्र बनवाना अनिवार्य किया है। शनिवार को सीएमओ कार्यालय में स्वास्थ्य प्रमाण पत्र बनवाने आए शिक्षकों की लंबी लाइन लग गई। इस दौरान शिक्षकों ने सामाजिक दूरी का पालन नहीं किया। हालांकि इन्हें नियंत्रित करने के लिए पुलिस की व्यवस्था की गई थी। इस दौरान 350 अभ्यर्थियों के ही प्रमाण पत्र बनाए गए। बाकी बचे अभ्यर्थियों को सोमवार और मंगलवार को बुलाया गया है।
विज्ञापन
सीएमओ विजय कुमार यादव के अनुसार वर्तमान में चल रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए पहले दिन केवल 350 शिक्षकों के ही प्रमाण पत्र बनाने के लिए संबंधित स्वास्थ्य अफसरों को निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/