फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Social distancing strike .. stampede

सोशल डिस्टेंसिंग धड़ाम...मची भगदड़ तो उतर गई चप्पल

Tue, 19 May 2020 01:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
Social distancing strike .. stampede
मेरठ। सिटी स्टेशन पर जिला प्रशासन सोशल डिस्टेंसिंग लागू कराने में फेल साबित हुआ। रेलवे ने श्रमिकों को स्टेशन तक लाने के लिए जो सुझाव दिया था, उसमें श्रमिकों को स्टेशन पर बसों द्वारा जिला प्रशासन को लाना था। इसके बाद उन्हें सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराते हुए कोच तक ले जाना था। लेकिन ये नियम प्रशासन लागू नहीं करा पाया। स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार पर रेलवे स्टाफ और एमडीए कर्मचारियों को इन यात्रियों को टिकट देने के लिए लगाया गया। लेकिन यहां भी पुलिस ने कोई सहायता नहीं की। हालात ये हो गए कि पहले टिकट लेने के चक्कर में श्रमिक आपस में ही भिड़ गए। इससे वहां भगदड़ मच गई और सोशल डिस्टेंसिंग के दावे हवा में उड़ गए। सिटी स्टेशन अधीक्षक आरपी शर्मा ने कोच के बाहर सोशल डिस्टेंसिंग बनवाते हुए श्रमिकों को ट्रेन में चढ़वाया।
विज्ञापन

चप्पल उतरी, बोतलें गिरीं
भगदड़ मचने पर श्रमिक ट्रेन की तरफ भागने लगे। कई श्रमिकों की प्लेटफार्म पर ही चप्पल उतर गई। कई के हाथों से बोतल छूट गई। कोई स्टेशन के अंदर पहुंचा तो कोई अपनों को ढूंढने लगा। कई यात्रियों को टिकट भी नही मिल सके। वह एमडीए सचिव की मोहर लगे कागज को लिए ही यात्रा पर निकल गए।
विज्ञापन

गोले पर खराब गए
स्टेशन पर एक दिन पहले दो-दो मीटर की दूरी पर गोले बनाए गए थे। इनकी मदद से सोशल डिस्टेंसिंग का नियम लागू कराना था। लेकिन ये गोले भी काम नही आए। भगदड़ मचने पर श्रमिक किसी भी तरह ट्रेन में घुसने की कोशिश करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed