फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   So far the biggest challenge facing the Yogi Government, CM promises to be completed in 33 days

योगी सरकार के सामने अब तक की सबसे बड़ी चुनौती, 33 दिनों में कैसे पूरा होगा सीएम का वादा ?

Sat, 13 May 2017 01:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Sat, 13 May 2017 01:23 PM IST
विज्ञापन
So far the biggest challenge facing the Yogi Government, CM promises to be completed in 33 days
योगी सरकार के सामने चुनौती

मेरठ में शहर की सड़कों को 33 दिनों में चकाचक करना विभागों के लिए चुनौती ही है। गड्ढों में तब्दील सड़कें बनाने के लिए एमडीए, नगर निगम, आवास विकास, पीडब्लूडी, जल निगम 100 करोड़ रुपये खर्च करेगा।सभी विभागों के अधिकारी मुख्यमंत्री के आदेशानुसार 15 जून से पहले सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के दावे तो कर रहे हैं। सवाल है कि इतने कम वक्त में क्या ये हो पाएगा। सीएम के आदेश हुए एक माह बीत चुका है। लेकिन अभी तक सड़कों पर कोई खास असर नहीं दिख रहा है। सभी विभागों का काउंट-डाउन शुरू हो गया है।

विज्ञापन


चीफ इंजीनियर नगर निगम कुलभूषण वार्ष्णेय का कहना है कि नगर निगम जून के प्रथम सप्ताह में अपनी सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त कर देगा। टेंडर प्रक्रिया चल रही है। जो नई सड़कें बनायी हैं, उन पर भी 15 जून से पहले ही काम शुरू कर दिया जाएगा। प्रयास रहेगा कि उससे पहले ही सभी सड़कें बना दी जाएं। 

विज्ञापन

निगम सड़कों पर करेगा 23 करोड़ खर्च

So far the biggest challenge facing the Yogi Government, CM promises to be completed in 33 days
ये हैं मेरठ की सड़कों को हाल

नगर निगम ने शहर की सड़कों पर 23 करोड़ रुपये खर्च करने की योजना बनायी है। इनमें कुछ सड़कों को पूरी तरह बनाया जाना प्रस्तावित है तो 59 सड़कों को गड्ढा मुक्त किया जाएगा। इनमें खैरनगर चौराहा से इंदिरा चौक तक, भूमिया पुल से मेट्रो प्लाजा तक, शास्त्रीनगर गुरुद्वारा मार्ग, शास्त्रीनगर सेक्टर नौ, 10/11 के बीच सड़क, सेक्टर नौ वंसतिका स्कूल वाली सड़क, श्यामनगर रोड, सरधना रोड से मार्शल पिच तक, तुलसी कालोनी की सभी गलियां, डाबका में पेचवर्क, गोल्डन एवेन्यू कालोनी के मुख्य मार्ग, गोलाबड़, सरस्वती विहार, शिवरामपुरम, शालीमार गार्डन जाने वाले मार्ग, बच्चा पार्क से शिव चौक तक, कमिश्नरी चौराहे से जेलचुंगी तक, सर्किट हाउस से स्टेडियम चौराहा तक, पीएल शर्मा रोड, सर्किट हाउस से सूरजकुंड नाला पुल तक, नई बस्ती लल्लापुरी में दिल्ली रेलवे लाइन से हापुड़ रेलवे लाइन तक सहित 59 सड़कों को गड्ढा मुक्त किया जाएगा। जिनके लिए टेंडर किए जा रहे हैं।

पीडब्लूडी और एमडीए भी तैयार

So far the biggest challenge facing the Yogi Government, CM promises to be completed in 33 days
सीएम योगी आदित्यनाथ

पीडब्लूडी ने जहां छह काम के टेंडर डाले हैं तो अहम काम रोहटा रोड का निर्माण है। इसी से जोड़ने वाली अन्य सड़कों पर भी काम होना है। कुल मिलाकर बीस करोड़ से ज्यादा के ऐेसे काम हैं जो 15 जून से पहले होने हैं। इसके अलावा इतनी ही सड़कों पर एमडीए का भी प्लान बन रहा है। न केवल शहर बल्कि आउटर पर भी सड़कों को गड्ढा मुक्त करना होगा। 

यह जिम्मेदारी भी निगम को 
आवास विकास अपनी अधिकांश सड़कें नगर निगम को हैंडओवर कर चुका है। ऐसे में इन सड़कों को भी नगर निगम को ही बनाना होगा। हालांकि आवास विकास की कुछ रोड ऐसी हैं, जिन पर काम आवास विकास को ही करना है। आरटीओ रोड पर आवास विकास काम कर चुका है। जागृति विहार क्षेत्र में कुछ काम प्रस्तावित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed