फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Snowfall on the mountains increased the cold: Saturday night was the coldest, AQI increased in Meerut

पहाड़ों पर बर्फबारी ने बढ़ाई ठंड: सबसे सर्द रही शनिवार की रात, मेरठ में एक्यूआई बढ़ा

Mon, 13 Dec 2021 11:28 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 13 Dec 2021 11:28 AM IST
सार

पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ने लगी है। शनिवार रात का तापमान पांच डिग्री पर पहुंच गया। वहीं मेरठ के एक्यूआई में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। 

विज्ञापन
Snowfall on the mountains increased the cold: Saturday night was the coldest, AQI increased in Meerut
fog - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिसंबर के दूसरे सप्ताह में ठंड ने अपना रूप दिखाना शुरू कर दिया है। शनिवार की रात सीजन की सबसे सर्द रात दर्ज की गई। वहीं, एक्यूआई स्तर में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई।

विज्ञापन


पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ने लगी है। शनिवार रात का तापमान पांच डिग्री पर पहुंच गया। रविवार को दिनभर निकली धूप ने लोगों को राहत दी। मौसम विशेषज्ञ डॉ. यूपी शाही का कहना है कि तापमान में और गिरावट होगी। 
विज्ञापन


वहीं रविवार को मेरठ का एक्यूआई 315, मुजफ्फरनगर का 328, बागपत का 251, गाजियाबाद का 276, शामली का एक्यूआई 310 दर्ज किया गया। मेरठ में जयभीमनगर सबसे ज्यादा प्रदूषित रहा। यहां एक्यूआई 328 दर्ज किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गंगानगर और पल्लवपुरम का एक्यूआई 308 दर्ज किया गया। मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री व न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम आर्द्रता 94 और न्यूनतम 33 प्रतिशत दर्ज की गई।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed