फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   snowfall in the mountains, cold in the plains increased, last night was coldest for the third time this season

ठंड का सितम: छूटी कंपकंपी, तापमान 6.3 डिग्री गिरा, सीजन में तीसरी बार सबसे सर्द रहा गुरुवार

Fri, 29 Jan 2021 12:11 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 29 Jan 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
snowfall in the mountains, cold in the plains increased, last night was coldest for the third time this season
शिमला में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से मैदानी क्षेत्रों में ठंड बढ़ रही है। इस सीजन में गुरुवार तीसरी बार सबसे सर्द रहा है। दिन में कंपकंपी छूटती रही और कोहरे के कारण रफ्तार पर ब्रेक लग गया। सुबह दस बजे तक घना कोहरा छाया रहा।

विज्ञापन


दोपहर दो बजे के बाद सूर्य देव के दर्शन हुए। अगले दो-तीन दिन कड़ाके की ठंड रहेगी। मौसम विभाग ने पहले ही 40 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया हुआ है। दिन के तापमान में 6.3 डिग्री की गिरावट व रात के तापमान में 3.1 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
विज्ञापन


सुबह के समय कोहरा इतना ज्यादा था कि हाईवे पर वाहन रेंगते नजर आए। बुधवार को पारा जिस तेजी से बढ़ा था, वहीं गुरुवार को दिन में धड़ाम हो गया। पारा गिरा तो दिन में कोल्ड वेव से मौसम सर्द हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 14.3 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 100 व न्यूनतम 84 प्रतिशत दर्ज किया गया। भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि सुबह के समय कोहरा ज्यादा रहेगा, रात में पाला गिरेगा।

बढ़ी ठंड, बरतें एहतियात 

  • दिन में तीन से चार बार गर्म पानी का सेवन करें
  • गर्म कपड़े पहनकर ही घर से बाहर निकलें 
  • ठंडे पानी और खाद्य पदार्थों से परहेज करें
  • काढ़े का सेवन करें, ताकि शरीर में गर्माहट बनी रहे 
  • ज्यादा ठंड हो तो बिना जरूरत घर से न निकलें  
  • सर्दी या जुकाम होने पर घर में स्टीम ले सकते हैं, इससे सर्दी में राहत मिलेगी


पिछले छह दिन का तापमान 
तारीख   अधिकतम  न्यूनतम 
23        18.5       7.8 
24        17.5       8.3 
25        16.3       7.8 
26        17.5       4.2 
27        20.6       2.4 
28        14.3        5.5 

गेहूं के लिए लाभकारी है सर्दी 
कृषि विवि के डॉ. यूपी शाही का कहना है कि यह ठंड गेहूं के लिए लाभकारी है। पछेती गेहूं की बुवाई के लिए अधिक से अधिक ठंड का होना जरूरी है।

एक्यूआई 300 से नीचे आया 
बदलते मौसम के साथ मेरठ का एयर क्वालिटी इंडेक्स फिर से गिर गया। 300 से ऊपर चल रहा का एक्यूआई गिर गया है। मेरठ का एक्यूआई 283 दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed