फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Snowfall in mountains increased chill in plains, people shivering with cold winds in west up

पहाड़ों पर बर्फबारी से मैदानी इलाकों में बढ़ी ठिठुरन, मेरठ-बागपत समेत कई जिलों में घना कोहरा, सर्द हवाओं से कांपे लोग

Thu, 31 Dec 2020 10:49 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 31 Dec 2020 10:49 AM IST
सार

  • सर्द हवाओं से कांप गए लोग, दिन का पारा 4.5 डिग्री तक गिरा

विज्ञापन
Snowfall in mountains increased chill in plains, people shivering with cold winds in west up
ठंड में अलाव सेंकते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पहाड़ों पर पड़ रही जोरदार बर्फ मैदानी इलाकों में मौसम को और भी सर्द कर रही है। मेरठ बागपत व सहारनपुर समेत पश्चिमी यूपी के कई जिलों में लोग भीषण ठंड का सामना कर रहे हैं। वहीं सर्द हवाओं से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो आने वाले दिनों में ठंड का प्रकोप और अधिक बढ़ने की संभावना है।

विज्ञापन


मौसम के सर्द मिजाज से लोग कांप गए हैं। ठंडी हवाओं के कारण दिन का तापमान 4.5 डिग्री नीचे चला गया, जिससे सर्दी  और अधिक बढ़ गई। बुधवार को दिन का तापमान 14.3 डिग्री रहा। रात में पाला भी पड़ा। वहीं गुरुवार को सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा। सुबह दस बजे तक भी सूरज के दर्शन नहीं हुए। 
विज्ञापन


इससे पहले मंगलवार को दिन का तापमान 18.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था, जबकि बुधवार को तापमान 14.3 डिग्री तक गिर गया। गुरुवार सुबह से ही सर्द हवाओं के प्रकोप ने लोगों को कंपकंपा दिया। करीब पांच से छह किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा बह रही है। दिन निकलते ही लोग अलाव के सहारे ठंड दूर कर रहे हैं। उधर, तापमान गिरने से खेतों में पाला पड़ा नजर आया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सड़कों और बाजार पर दिखा ठंड का असर
ठंड का प्रकोप बढ़ने के साथ सड़कों पर दुपहिया वाहनों की संख्या प्रभावित हुई है। बुधवार को दिन में सड़कों पर दुपहिया वाहन कम नजर आए। शाम के समय भी वाहन कम रहे। गुरूवार को भी अधिकत ऑफिस या आवश्यक कार्य से जाने वाले लोग ही सड़कों पर नजर आए। बाजार में सर्दी के कारण ग्राहकों की संख्या कम नजर आ रही है। व्यापारी संजय रूहैला का कहना है कि सर्दी के कारण बाजारों में ग्राहकों की संख्या कम है।

खाली पेट न रहें और बच्चों-बुजुर्गों का रखें ख्याल
डिप्टी सीएमओ डॉ. यशवीर सिंह का कहना है कि ठंड से बचाव के लिए गरम कपड़ों का प्रयोग करें। खाली पेट अधिक देर तक नहीं रहें। बच्चों और बुजुर्गों का ख्याल रखें। पीने में गुनगुने पानी का प्रयोग करने से भी ठंड से बचाव किया जा सकता है।

आग जलाकर हाथ तापते रहे व्यापारी
कड़ाके की सर्दी के चलते नगर के लोग सर्दी से बचाव के लिए अलाव जला रहे है। बाजार में व्यापारी और आमजन आग जलाकर हाथ तापते नजर आए। नगर के बाजार, गली मोहल्लों में दिन भर अलाव जलाकर लोग हाथ तापते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed