फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Snakebite victim waits an hour and a half for an ambulance; commotion at the CHC.

Meerut News: सर्पदंश पीड़ित ने एंबुलेंस के लिए डेढ़ घंटे किया इंतजार, सीएचसी में हंगामा

Tue, 14 Jul 2026 08:01 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 08:01 PM IST
विज्ञापन
Snakebite victim waits an hour and a half for an ambulance; commotion at the CHC.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। क्षेत्र के अटेरना गांव निवासी एक युवक को सर्पदंश के बाद सीएचसी से रेफर किए जाने के बावजूद समय पर एंबुलेंस नहीं मिलने से परिजनों ने स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर नाराजगी जताते हुए हंगामा किया। ग्रामीणों ने मामले की शिकायत मुख्य चिकित्सा अधिकारी से कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
गांव अटेरना निवासी 30 वर्षीय रोहित पुत्र सुरेंद्र मंगलवार को खेत में सिंचाई करने गया था। इसी दौरान उसे सांप ने डस लिया। परिजन आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरधना लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत देखते हुए मेरठ के लिए रेफर कर दिया। आरोप है कि रेफर किए जाने के बावजूद एंबुलेंस करीब डेढ़ घंटे बाद मौके पर पहुंची। इस दौरान मरीज की हालत बिगड़ती देख परिजनों और ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा।
विज्ञापन

उन्होंने सीएचसी परिसर में हंगामा करते हुए आरोप लगाया कि एंबुलेंस की लापरवाही के कारण पहले भी कई मरीजों को परेशानी उठानी पड़ चुकी है, लेकिन व्यवस्था में कोई सुधार नहीं किया जा रहा है। ग्रामीणों ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राम प्रसाद से फोन पर शिकायत कर एंबुलेंस संचालन व्यवस्था की जांच कराने और जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सीएमओ ने मामले की जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद एंबुलेंस के पहुंचने पर रोहित को उपचार के लिए मेरठ भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed