फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Small change can lead to big retail business

छोटे बदलाव से खड़ा हो सकता है रिटेल का बड़ा कारोबार

Sat, 10 Aug 2019 03:38 AM IST
Gaurav sharma न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Gaurav sharma Updated Sat, 10 Aug 2019 03:38 AM IST
विज्ञापन
Small change can lead to big retail business
होटल हारमनी में अमर उजाला कार्यक्रम में मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
मेरठ। सोना मंडी और खेल नगरी मेरठ ने अपने विभिन्न उत्पादों के जरिये देश ही नहीं, विदेशों में भी पहचान बनाई है। पिछले 10 सालों में रिटेल कारोबार में दस गुना इजाफा हुआ है। ब्रांडेड कंपनियों ने भी रिटेल में बड़ा इंवेस्टमेंट किया है। इनमें कई बड़े नाम शामिल हैं, जिनको स्थानीय प्रोडक्ट्स चुनौती दे रहे हैं। मार्केट में बने रहने के लिये स्थानीय प्रोडक्ट्स की गुणवत्ता में समझौता नहीं होना चाहिए। कारोबारी ग्राहकों को लुभाने के लिये छोटे बदलाव से ही सफलता हासिल कर बड़ा कारोबार खड़ा कर सकते हैं। शुक्रवार को गढ़ रोड स्थित होटल हारमनी इन में अमर उजाला ब्रांड स्ट्रेटजिस्ट मीट के दूसरे दिन रिटेल एक्सपर्ट ताजदार अमान ने कारोबारियों को सफलता के टिप्स दिए।
विज्ञापन

ताजदार अमान ने बताया रिटेल कारोबार में ग्राहक की पसंद-नापसंद के बारे में सीधे फीडबैक ले सकते हैं। रिटेल कारोबार में ग्राहक सीधा प्रोडक्ट खरीद करता है, जिसका फायदा आज बड़ी कंपनियां उठा रही हैं। ग्राहकों को प्रभावित करने के लिए कारोबारियों को तकनीकी रूप से मजबूत होने की आवश्यकता है। ताजदार ने उत्पाद के प्रचार-प्रसार से लेकर मार्केट में विभिन्न तरीकों की ब्रांडिंग की जानकारी दी। मीट में विशाल माथुर स्टूडियो, प्रदीप कुुमार, विजय आनंद अग्रवाल, कपिल गर्ग, विपिन कंसल, अजय गौतम, विपिन चौधरी दिलीप कुमार झा, जितेंद्र वर्मा, सुधीर तोमर, पीके गुप्ता, नीरज अग्रवाल, आरएल गोयल, पंकज गुप्ता, विजय शर्मा, दीपाली वर्मा, पवन मित्तल, संदीप मित्तल आदि कारोबारी शामिल हुए।
विज्ञापन


वर्जन
- मेरठ में रिटेल कारोबार तेजी से बढ़ा है, जिसमें सोना कारोबार सबसे ऊपर है। ग्राहक रोजाना नए डिजाइन की मांग कर रहे हैं। इसलिए बदलाव से ही कारोबार बढ़ाया जा सकता है। रिटेल कारोबार स्थिर रखना चुनौती से कम नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- विजय आनंद, महामंत्री मेरठ बुलियन ट्रेडर्स

- ब्रांड के साथ गुणवत्ता कायम रखना आवश्यक है। ग्राहक के पास समय व अनुभव का अभाव होता है। ऐसे में वो ब्रांड की ओर जाता है। अगर आपने मार्केट में खुद को ब्रांड बनाना है, तो प्रोडक्ट में गुणवत्ता देनी होगी।
- प्रदीप कुमार, आरएमपी ज्वैलर्स

रिटेल कारोबार ने मेरठ की मार्केट को नई दिशा दी है। यही कारण है कि मेरठ के प्रोडक्ट आज विदेशों में पैठ बना चुके हैं। होटल और रिसोर्ट कारोबार ने एक भी अपनी अलग जगह बनाई है।
- नितिन सिंघल, संचालक संस्कृति रिसोर्ट

शहर शिक्षा का नया हब बन रहा है। नई तकनीक के साथ संस्थाओं में अच्छा माहौल होना जरूरी है। जो भी अच्छी सुविधा देता है, ग्राहक उसकी ओर जाता है। मेडिकल सहित सभी क्षेत्रों में ग्राहकों को प्रभावित करना जरूरी है।
- डा. शेखर गुप्ता

मेरठ में रिटेल कारोबार बाजार के लिये बेहद महत्व रखता है। व्यापारियों को इसके ट्रेंड को समझने की जरूरत है। अगर एक बार व्यापारी सही राह पकड़ ले, तो उसकी सफलता की संभावना बढ़ जाती है।

- सनी मेहरा, संचालक साईं म्यूजिकल

मेरठ में खेल सामान व सोना मंडी के अलावा खाद्य सामग्री कारोबार में अधिक संभावनाएं हैं। कंपनियों को टक्कर देना चुनौती तो होता है, लेकिन मेरठ के ग्राहकों ने स्थानीय प्रोडक्ट्स को भी पसंद किया है, जिसका कारण उच्च गुणवत्ता है।
- अखिल अग्रवाल,  संचालक अत्रे एग्रो फूड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed