फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   slot open only for three days

18 से 44 साल उम्र वालों के लिए सिर्फ तीन दिन के लिए खुले स्लॉट

Mon, 21 Jun 2021 01:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jun 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
slot open only for three days
सिर्फ तीन दिन के लिए खुला स्लॉट
विज्ञापन

मेरठ। 18 से 44 साल वालों के लिए रविवार को स्लॉट बुक करने में काफी परेशानी हुई। एक तो छह दिन के बजाय सिर्फ तीन दिन के लिए (सोमवार, मंगलवार और बुधवार) स्लॉट खुला। दूसरे पोर्टल सुबह 10 बजे के स्थान पर दोपहर 12 बजे खोला गया। इस कारण कम ही लोग स्लॉट बुक करा पाए।
टीकाकरण के लिए तीन सत्र कम कर दिए गए हैं। पहले जहां 41 केंद्रों पर टीकाकरण किया जा रहा था, अब 33 सत्र लगाए गए हैं। कोवैक्सीन की बूस्टर डोज के लिए पहले की तरह चार केंद्र हैं। इन पर 3 दिन में 9100 लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. अखिलेश मोहन का कहना है कि 18 से 44 वर्ष की आयु के लाभार्थियों के लिए टीकाकरण के लिए कुछ परिवर्तन होने की संभावना थी। इसलिए कुछ समय के लिए टीकाकरण केंद्रों को पब्लिश होने से रोक दिया गया था। इसलिए दोपहर 12 बजे पोर्टल खोला गया। संभावना थी कि 50 प्रतिशत ऑनलाइन और 50 प्रतिशत का ऑन द स्पॉट टीकाकरण किया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अभी स्लॉट बुक करने के ही निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
आज से शुरू होगा क्लस्टर बनाकर टीकाकरण
मेरठ। सोमवार से जानी, माछरा, सरूरपुर और लखीपुरा क्षेत्र में क्लस्टर बनाकर टीकाकरण किया जाएगा। इसमें किसी भी प्रकार की पूर्व रजिस्ट्रेशन की आवश्यकता नहीं होगी। 680203 की आबादी पर 67000 जनसंख्या क्लस्टर के लिए तय की गई है। स्वास्थ्य विभाग ने 67 टीमें लगाई गई हैं। एक टीम में तीन सदस्य होंगे। प्रतिदिन 13400 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है।

18 साल से अधिक उम्र के लोगों का टीकाकरण एक जुलाई से घर-घर से बुलाकर करने की योजना बनाई गई है। इसमें प्रत्येक ब्लॉक एवं निकाय क्षेत्रों को 10 क्लस्टर में विभाजित कर दिया जाएगा। एक क्लस्टर में प्रतिदिन 10 से 20 टीमों द्वारा 18 वर्ष से अधिक आयु के लाभार्थियों का टीकाकरण किया जाएगा। इसके अतिरिक्त पूर्व की भांति 18 से 44 वर्ष आयु का और 45 वर्ष से अधिक आयु के लाभार्थियों का टीकाकरण पूर्व की भांति ऑनलाइन व ऑन द स्पॉट चलता रहेगा।
-----
ये रखा है लक्ष्य
जानी खुर्द- 4000
सरूरपुर- 4000
माछरा- 3800
लखीपुरा- 1600
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed