{"_id":"5f2485a18ebc3e9fb64e0430","slug":"sleeping-slams-into-pickup-canter-driver-dies-three-injured-city-news-mrt4940820148","type":"story","status":"publish","title_hn":"नींद का झोंका आने से पिकअप कैंटर में घुसी, चालक की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नींद का झोंका आने से पिकअप कैंटर में घुसी, चालक की मौत, तीन घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नींद का झोंका आने से पिकअप कैंटर में घुसी, चालक की मौत, तीन घायल
परतापुर। दिल्ली-देहरादून बाईपास पर बिग बाइट के सामने बृहस्पतिवार देर रात पिकअप गाड़ी सड़क किनारे खडे़ कैंटर में जा घुसी। पिकअप हरिद्वार से सोनीपत जा रही थी। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि चालक को नींद का झोंका आने से यह हादसा हुआ है।
झज्जर जिले के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के नया गांव निवासी चालक ब्रह्मप्रकाश 21 उर्फ भोला पुत्र सुशील पिकअप पर चालक है। बृहस्पतिवार देर रात वह हरिद्वार से सोनीपत के लिए पिकअप लेकर चला था। उसकी गाड़ी में कुछ अन्य लोग भी सवार थे। जब वह यहां दिल्ली-देहरादून बाईपास पर पहुंचा तो अचानक उसे नींद की झपकी आ गई। जिस कारण पिकअप सड़क किनारे खडे़ कैंटर में पीछे से जा घुसी। राहगीरों ने चीख पुकार की आवाज सुनकर हादसे की जानकारी पुलिस को दी। परतापुर पुलिस ने राहगीरों की मदद से सभी घायलों को पिकअप से बाहर निकाला और सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। लेकिन चालक ब्रह्मप्रकाश की रास्ते में ही मौत हो गई। घायलों में मजदूर अजीत कुमार समेत तीन मजदूरों का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। इंस्पेक्टर परतापुर ने बताया कि मृतक व घायलों के परिजनों से संपर्क किया जा रहा है।