{"_id":"60130cfb8ebc3e33df42fcf3","slug":"six-people-injured-in-clash-stone-pelting-and-firing-in-kazipur-kithor-news-mrt5226690104","type":"story","status":"publish","title_hn":"काजीपुर में दो पक्षों में संघर्ष, पथराव व फायरिंग में छह लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काजीपुर में दो पक्षों में संघर्ष, पथराव व फायरिंग में छह लोग घायल
विज्ञापन

खरखौदा। गांव काजीपुर में बुधवार रात दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। मारपीट के बाद जमकर पथराव व फायरिंग हुई। जिसमें दोनों पक्षों के छह लोग घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर अवैध पिस्टल भी बरामद की है।
गांव काजीपुर निवासी सलमान पुत्र फारूख ने बताया कि बुधवार रात 10 बजे उसके यहां से रिश्तेदार विदा हो रहे थे। पड़ोसी बाबू पुत्र मजीद नशे में आया और गाली गलौज करने लगा। विरोध किया तो उसके परिवार के ही नावेद, जावेद, आबिद, शाहरुख सहित कई अन्य लाठी डंडों, अवैध हथियारों से लैस होकर मौके पर पहुंचे। बाबू पक्ष ने लाठी डंडों से मारपीट तथा कई राउंड फायरिंग भी की। सलमान ने बाबू पक्ष से अवैध पिस्टल भी छीनने का दावा किया है। इस संघर्ष में सलमान व उसका भाई आबिद दोनों घायल हो गए।
वहीं, दूसरे पक्ष के बाबू ने बताया कि सलमान पक्ष से उनकी कई बार कई कहासुनी हो चुकी है। बुधवार रात कहासुनी के बाद सलमान अपने साथियों आबिद, फारूख, आकिब व नौशाद सहित कई अन्य के साथ अवैध हथियारों से लैस होकर उसके मकान पर पहुंचा। आरोपियों से लाठी डंडों से हमला कर दिया। कई राउंड फायरिंग भी की और दोनों पक्षों में जमकर पथराव हुआ। जिसमें बाबू पक्ष के जावेद, नावेद, नसरीन व शीबा सहित चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। वहीं, पुलिस ने सलमान पक्ष के साकिब व आबिद को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, पुलिस ने आबिद से अवैध पिस्टल बरामद करने का दावा किया है।
विज्ञापन
सीओ किठोर ब्रजेश कुमार सिंह का कहना है कि काजीपुर में हुए संघर्ष में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।