फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Six people died due to corona infection in the countryside

देहात में कोरोना संक्रमण से छह लोगों की मौत

Tue, 27 Apr 2021 02:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Apr 2021 02:01 AM IST
विज्ञापन
Six people died due to corona infection in the countryside
देहात में कोरोना संक्रमण से छह लोगों की मौत
विज्ञापन

सरधना/खरखौदा/रोहटा। कोरोना संक्रमण देहात क्षेत्र में भी तेजी से फैल रहा है। रविवार को कोरोना संक्रमण से एक महिला समेत छह लोगों की मौत हो गई। सरधना क्षेत्र के गांव जुल्हैडा में तीन, खरखौदा में दो और रोहटा में एक व्यापारी की मौत होे गई।
गांव जुल्हैडा निवासी अनिल (50) पुत्र जयप्रकाश को तीन दिन पूर्व कोरोना की पुष्टि होने पर सुभारती अस्पताल में भर्ती कराया था। रविवार रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं, जुल्हैड़ा निवासी अमित (35) पुत्र प्रकाश सिंचाई विभाग में डाक कर्मी के रूप में कार्यरत था। बुखार होने पर परिजन उसे मेरठ लेकर गए। जहां कोरोना की पुष्टि हुई। उपचार के दौरान उसकी रविवार रात मौत हो गई। जुल्हैडा निवासी बाला (65) को भी कोरोना संक्रमित पाए जाने पर अस्पताल में भर्ती कराया था। उसकी भी रविवार रात मौत हो गई। अब तक जांच में गांव में एक दर्जन से अधिक लोग पॉजिटिव आ चुके हैं, जिनका इलाज चल रहा है। सीएचसी प्रभारी डॉ. राजेश कुमार का कहना है कि अमित की जांच स्वास्थ्य विभाग द्वारा नहीं कराई गई। उसकी कोरोना से मौत की पुष्टि नहीं की जा सकती। अनिल और बाल की मौत कोरोना संक्रमण से हुई है।
विज्ञापन

वहीं, खरखौदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. आरके सरोहा के अनुसार गांव कैली निवासी निकुंज त्यागी (35) पुत्र राजकुमार पिछले 10 दिन से बुखार पीड़ित था। उसे सांस लेने में तकलीफ थी। एंटीजन रिपोर्ट निगेटिव आई थी। हालत बिगड़ने पर मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। रविवार रात अस्पताल में ऑक्सीजन खत्म होने के कारण उसकी मौत हो गई। कस्बा खरखौदा निवासी अशोक (55) पुत्र मुनिया सेना रिटायर्ड था। एक्स सर्विसमैन कस्बे में ही अपना व्यवसाय चला रहा था। 10 दिन पहले बुखार और सांस लेने में परेशानी हुई। उसे मेरठ में मिलिट्री अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां रविवार रात मौत हो गई। सीएचसी प्रभारी डॉ. आरके सरोहा ने उसकी कोविड-19 से मौत होने से इनकार किया है। परिजनों का कहना है कि मिलिट्री अस्पताल में कोविड संक्रमण की पुष्टि हुई थी। दोनों शवों का अपने अपने गांव में अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मीरपुर में कोरोना से व्यापारी की मौत
रोहटा। कोरोना संक्रमण ने मीरपुर गांव के दो सगे व्यापारी भाइयों की पांच दिन के भीतर जान ले ली। परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वहीं, व्यापारियों ने शौक में सोमवार को बाजार बंद रखे।
गांव मीरपुर निवासी संजीव गुप्ता और राजीव गुप्ता एक सप्ताह पहले कोरोना संक्रमित पाए गए थे। जिन्हें मेरठ में भर्ती कराया गया था। 22 अप्रैल को संजीव गुप्ता की कोरोना के कारण मौत हो गई थी। सोमवार को राजीव गुप्ता की भी कोरोना से मौत हो गई। दोनों भाइयों की मीरपुर गांव में मेन रोड पर किराना की थोक की दुकान थी। वहीं, इसके अलावा गांव में प्रधान पद की प्रत्याशी शांति देवी के पति रोहताश सिंह की भी दो दिन पहले कोरोना से मौत हो गई थी। पांच दिनों के भीतर तीन लोगों की कोरोना से मौत होने से लोगों में दहशत है।
व्यापारी के इकलौते पुत्र की मौत
परीक्षितगढ़। किराना स्टोर व्यापारी के इकलौते पुत्र की मेडिकल अस्पताल में सोमवार अलसुबह उपचार के दौरान मौत हो गई। उसे बुखार व सीने में दर्द होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों ने गमगीन माहौल में नगर के श्मशान घाट पर शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
स्थानीय गुड़ मंडी बस स्टैंड पर तुलाराम का किराना स्टोर है। रविवार शाम उनके इकलौते बेटे हर्ष (21) बुखार व सीने में दर्द होने पर परिजनों ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। उपचार के दौरान सोमवार अलसुबह हर्ष ने दम तोड़ दिया। मेडिकल से स्वास्थ्य कर्मी एंबुलेंस में शव लेकर पीड़ित परिवार के घर पहुंचे, लेकिन परिजनों को शव के पास नहीं आने दिया। सीएचसी प्रभारी डॉ. संदीप गौतम ने बताया कि व्यापारी के पुत्र की सीएचसी पर कोरोना जांच नहीं कराई गई।
कलंजरी के युवक की संदिग्ध मौत
जानीखुर्द। गांव कलंजरी में प्रधान पद के प्रत्याशी इंद्रजीत के पुत्र ललित की उपचार के दौरान सोमवार सुबह मौत हो गई। बताया गया है कि तीन दिन पूर्व मृतक की हालत खराब होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां रविवार सुबह उपचार के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक को कोरोना के लक्षण थे। ललित भी पिता के साथ चुनाव में प्रचार कर रहा था। इस दौरान उसकी अचानक हालत खराब हो गई थी। परिजनों ने उसे मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां सोमवार सुबह उसकी मौत हो गई।

सरधना और परीक्षितगढ़ में 10 संक्रमित
सरधना/परीक्षितगढ। सरधना सीएचसी प्रभारी डॉ. राजेश कुुमार ने बताया कि नगर व देहात क्षेत्र में 84 लोगों की जांच की गई। जिसमें पांच की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने कहा कि अभी लोगों को कोरोना के संक्रमण से बचने के लिए एहतियात बरतने की जरूरत है। वहीं, परीक्षितगढ़ में एंटीजन जांच में सीएचसी पर तैनात एक महिला चिकित्सक, उसका पति व उनकी दो वर्षीय बच्ची, चीफ फार्मेसिस्ट, एक होमगार्ड संक्रमित पाए गए हैं। सभी को घर पर ही होम क्वारंटीन कर दवा दी गई है। सीएचसी प्रभारी ने लोगों से कोरोना गाइड का पालन करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed