फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Six members lost their name, shock the secretary group

छह सदस्यों के नाम हटे, सचिव गुट को झटका

Wed, 17 Jul 2019 02:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2019 02:15 AM IST
विज्ञापन
Six members lost their name, shock the secretary group
मेरठ। एलेक्जेंडर एथलेटिक क्लब के चुनावों के लिए प्रकाशित की गई सदस्यता सूची के खिलाफ क्लब के सदस्यों द्वारा दाखिल की गई आपत्तियों को निर्वाचन अधिकारी ने स्वीकार करते हुए छह नामों को लिस्ट में से हटा दिया है। इसके अलावा एक नाम दोबारा सूची में जोड़ा है। इस आदेश के बाद डिप्टी रजिस्ट्रार कार्यालय और क्लब परिसर में अंतिम सूची को चस्पा कर दिया गया। चुनाव के लिए अब 1138 सदस्यों के नाम पर निर्वाचन अधिकारी ने मोहर लगा दी है। वहीं, इस आदेश के बाद सचिव मुकेश गुप्ता गुट को एक बार फिर झटका लगा है।
विज्ञापन

नौ जुलाई को निर्वाचन अधिकारी व डिप्टी रजिस्ट्रार, फर्म्स, सोसाइटीज व चिट्स द्वारा क्लब सदस्यों की सूची प्रकाशित की गई थी। 12 जुलाई को इस सूची पर एक गुट के गौरव अग्रवाल, शुभेंद्र मित्तल, कमल भार्गव, रमन गुप्ता, विपिन सोढ़ी, एपी अग्रवाल, राकेश जैन व विपिन अग्रवाल ने आपत्तियां दर्ज कराई थी। सोमवार को इन आपत्तियों पर सुनवाई की गई। इसके बाद मंगलवार शाम निर्वाचन अधिकारी और डिप्टी रजिस्ट्रार, फर्म्स, सोसाइटीज व चिट्स दिलीप कुमार गुप्ता ने अंतिम सूची जारी कर दी।
विज्ञापन

इनके हटे सूची से नाम
इस सूची में नेहा अग्रवाल पत्नी अमर अग्रवाल, पिंकी अग्रवाल पत्नी जय प्रकाश अग्रवाल (बिल्डर) व आशा रानी पत्नी राजेन्द्र गुर्जर को क्लब का सदस्य नहीं मानते हुए सूची में से नाम हटा दिए गए हैं। वहीं डॉ. आदित्य बिहारी लाल, लोकेश कुमार वशिष्ठ और रामकुमार गुप्ता की मृत्यु होने के कारण इनके नाम भी सूची से हटा दिए गए। वहीं, राम किशन अग्रवाल का नाम दोबारा सूची में जोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए हटाए गए नाम
डिप्टी रजिस्ट्रार का कहना है कि पूर्व मतदाता सूची में भी तीनों महिलाओं का नाम नहीं पाया गया इसलिए इन तीनों का नाम सदस्य के तौर पर स्वीकार नहीं किया जा सकता है। लिहाजा इनके नाम सूची में से हटा दिए गए है। वहीं, क्लब के सचिव द्वारा जमा की गई लिस्ट में रामकिशन अग्रवाल की जगह उनकी बेटी प्रीति अग्रवाल को सदस्य दर्शाया गया था। इस आदेश के बाद अब चार अगस्त को होने वाले चुनाव के लिए क्लब के 1138 सदस्य अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। चुनाव कार्यक्रम के तहत अब 22 व 23 जुलाई को सुबह ग्यारह से शाम चार बजे तक नामांकन पत्र प्राप्त व जमा किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed