{"_id":"5f9e80788ebc3e9b8b770061","slug":"six-kids-injured-in-a-blast-in-firecracker-packets-during-fireworks-in-muzaffarnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर: बरात में आतिशबाजी के दौरान पटाखे के बोरे में हुआ विस्फोट, छह बच्चे झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर: बरात में आतिशबाजी के दौरान पटाखे के बोरे में हुआ विस्फोट, छह बच्चे झुलसे
Sun, 01 Nov 2020 03:01 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 01 Nov 2020 03:01 PM IST
विज्ञापन
मौके पर जमा भीड़
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में शाहपुर थानाक्षेत्र में रविवार को बरात जाने के दौरान हो रही आतिशबाजी से पटाखों के बोरे में आग लगने से जबरदस्त विस्फोट हो गया। जिसमें आतिशबाजी देख रहे छह बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए। घटना से मौके पर अफरातफरी मच गईं। घायल बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर रही है।
क्षेत्र के गांव पलड़ी निवासी आदिल पुत्र आकिल की बरात जाने के दौरान हो रही आतिशबाजी के कारण पास ही रखे पटाखों के कट्टे में आग लगने से जबरदस्त विस्फोट हुआ।
विस्फोट इतना बड़ा हुआ कि आतिशबाजी देख रहे बच्चे उम्मीद पुत्र शहजाद 8 वर्ष, सावन पुत्र नाहर सिंह 7 वर्ष, अंकित पुत्र माया सिंह, रिहान पुत्र साबिर, आमिर पुत्र शमीम 10 वर्ष के अलावा पटाखे छुड़ाने वाला तीरगर गांव पलड़ा निवासी नईम पुत्र शमीम घायल हो गए ।
विज्ञापन
घायल बच्चो में से चार को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया जबकि एक बच्चे को निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया । वहां खड़ी एक बोलेरो कार क्षतिग्रस्त हो गई । मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है ।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/