{"_id":"5ddae7a18ebc3e547f592ba7","slug":"six-express-trains-stops-in-sakauti-laward-news-mrt455339221","type":"story","status":"publish","title_hn":"सकौती में छह प्रमुख ट्रेनों के लिए बना स्टॉपेज प्वाइंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सकौती में छह प्रमुख ट्रेनों के लिए बना स्टॉपेज प्वाइंट
विज्ञापन
दौराला-सकौती रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिख
- फोटो : LAWARD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दौराला/मेरठ।
नंगली तीर्थ आने वाले हजारों श्रद्धालु व सकौती स्टेशन से जुड़े गांव-देहात के यात्री अब छह प्रमुख ट्रेनों में सकौती स्टेशन से ही अपनी यात्रा शुरू कर सकेंगे। अब यहां छह प्रमुख ट्रेनों का स्टॉपेज बनाया गया है। रविवार को मंत्री संजीव बालियान व रेलवे अधिकारियों ने इसका शुभारंभ किया।
सकौती टांडा स्टेशन पर अब 18477/18478, 19031/19032, 14645/14646, 14681/14682, 12903/12904 और 14521/14522 ट्रेनों का एक मिनट का स्टॉप होगा। रविवार को इसको लेकर हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पशुपालन, डेयरी और मत्स्यपालन राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान रहे। उन्होंने दिल्ली से आ रही इंटरसिटी ट्रेन को यहां से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में स्थित नंगली तीर्थ पर दूरदराज से लोग आते हैं। नंगली तीर्थ की वजह से ही यहां ट्रेनों का स्टॉपेज बनवाने का प्रयास सफल रहा। सरधना विधायक संगीत सोम व सहकारी बैंक के चेयरमैन मनिंदरपाल सिंह ने कहा कि सकौती में स्टॉपेज प्वाइंट बनने से यहां के लोगों को काफी राहत मिलेगी। अभी तक लोगों को मुजफ्फरनगर या मेरठ से ट्रेन पकड़नी पड़ती थी। इस मौके पर अपरमंडल रेल प्रबंधक राजीव धनकड़, पूर्व विधायक चंद्रवीर, महाराज प्रेमानंद, विमल शर्मा, पुरूषोत्तम उपाध्याय, कृष्ण नंगली, मनिंदर विहान भराला, संदीप प्रधान, अनुज शर्मा, दीपक मलिक आदि मौजूद रहे।
गार्ड व चालक का किया स्वागत
सकौती रेलवे स्टेशन पर जम्मू से आ रही शालीमार एक्सप्रेस ट्रेन के सकौती स्टेशन पर रुकने के बाद स्थानीय लोगों ने गार्ड व चालक का स्वागत किया। इस ट्रेन से दिल्ली जाने के लिए सबसे पहला टिकट सकौती निवासी तरुण ने खरीदा। इस दौरान शीवेंद्र चौधरी, राजकुमार, विपिन पंवार, किरणपाल, देवेंद्र, वरुण गोयल, आशीष जैन, फरहत बेग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
मंत्री को सौंपा ज्ञापन
समाजसेवी पुरुषोत्तम उपाध्याय ने डा. संजीव बालियान को ज्ञापन सौंपते हुए दौराला स्टेशन पर देहरादून, शालीमार, नौचंदी और छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस के लिए स्टॉपेज बनाने की मांग की। उन्होंने कहा कि दौराला के पास सरधना में सूती कपड़े के कई कारखाने, लावड़ में सब्जी मंडी, दौराला में शुगर मिल है। यहां एक्सप्रेस ट्रेनों के नहीं रुकने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। मंत्री ने जल्द यहां भी स्टॉपेज बनवाने का आश्वासन दिया। सांई संजीव योगी, देवेंद्र चौधरी, ओमप्रकाश, मुकेश अहलावत आदि रहे।