{"_id":"5d905d088ebc3e0181672a87","slug":"six-cricket-players-of-meerut-have-been-selected-in-the-up-under-19-team","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमक रहे मेरठ के खिलाड़ी, छह का यूपी अंडर-19 टीम में चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमक रहे मेरठ के खिलाड़ी, छह का यूपी अंडर-19 टीम में चयन
Sun, 29 Sep 2019 12:58 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Sun, 29 Sep 2019 12:58 PM IST
विज्ञापन
ऋषभ बंसल और शुभाशीष
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ से लगातार क्रिकेट के राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी निकल रहे हैं। शनिवार को यूपीसीए द्वारा यूपी अंडर-19 टीम की सूची जारी की गई। इसमें जिले के छह खिलाड़ियों का चयन किया गया।
विज्ञापन
टीम में बल्लेबाज समीर रिजवी, ऑलराउंडर पूर्णांक त्यागी, तेज गेंदबाज शुभाशीष, बल्लेबाज हर्ष त्यागी, बल्लेबाज रितुराज व गेंदबाज ऋषभ बंसल का चयन किया गया। लालकुर्ती निवासी समीर रिजवी गांधीबाग के कोच तनकीब अख्तर के भांजे हैं। ऋषभ बंसल भी गांधीबाग से निकलकर यूपी की टीम में चयनित हुए हैं। गंगानगर निवासी रितुराज दधिचि क्रिकेट एकेडमी में कोच नदीम अब्बासी से क्रिकेट के गुर सीख रहे हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: क्या आप जानते हैं IPL के खिलाड़ियों की किट की डिटेल? वास्तव में इतने महंगे होते हैं ये सभी सामान
विज्ञापन
इनके अलावा प्रभात नगर निवासी बल्लेबाज हर्ष त्यागी, हस्तिनापुर निवासी शुभाशीष, मेडिकल क्षेत्र के सोमदत्त विहार निवासी पूर्णांक त्यागी भामाशाह पार्क में कोच संजय रस्तोगी की देखरेख में अभ्यास कर रहे हैं। खिलाड़ियों के चयन पर मेरठ जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव सुरेंद्र चौहान, राकेश गोयल, कोच संजय रस्तोगी ने खिलाड़ियों के चयन पर खुशी जताई और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/