फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Six arrested for demanding extortion from businessman

किराना व्यापारी से रंगदारी मांगने वाले बदमाश गिरफ्तार

Sun, 18 Jul 2021 01:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
Six arrested for demanding extortion from businessman
व्यापारी से रंगदारी मांगने के मामले में छह गिरफ्तार
विज्ञापन

मेरठ। भावनपुर पुलिस ने किराना व्यापारी हारून से रंगदारी मांगने के मामले का खुलासा करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जल्द पैसा कमाने के लिए उन्होंने रंगदारी की योजना बनाई थी। एक आरोपी लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी भी रहा था।
पुलिस के अनुसार 11 जुलाई को एक बदमाश बाइक से हारून की दुकान पर पहुंचा और एक चिट्ठी थमाकर लौट गया। चिट्ठी खुलते ही हड़कंप मच गया। हारून से 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। पीड़ित किराना कारोबारी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की। कई फोन सर्विलांस पर लगाए गए। शुक्रवार को बदमाशों ने हारून को फोन किया और रंगदारी न देने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस ने नंबर ट्रेस कर लिया और उसे जारी कराने वाले इमरान नाम के शख्स को पकड़कर पूछताछ की। इसके बाद पूरा मामला खुल गया। इंस्पेक्टर भावनपुर नीरज मलिक ने बताया कि मामले की मुख्य कड़ी जई निवासी खुशी गांधी और आजाद हैं। उन्होंने बताया कि जल्द पैसा कमाने के चक्कर में यह प्लान तैयार किया गया था। इसके लिए उन्होंने अगवानपुर के नौशाद और अहमद को साथ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन चारों ने एक साथी शारिक निवासी चितवाना शेरपुर थाना परीक्षितगढ़ से संपर्क किया। शारिक ने ही इन सभी की मुलाकात सिम विक्रेता इमरान से कराई। इमरान को पैसे का लालच देकर फर्जी आईडी पर सिम जारी करा लिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि खुशी गांधी के बारे में कुछ अन्य तथ्य सामने आए हैं। वह लोकसभा चुनाव का प्रत्याशी रह चुका है। इसके अलावा नकली नोट छापने के मामले में भी यह जेल जा चुका है। दोनों मामलों की पुष्टि की जा रही है। सीओ सदर देहात पूनम सिरोही ने बताया कि सभी आरोपी गिरफ्तारी के बाद जेल भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed