फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   sitee steshan se shataabdee mein savaar hue the 31 yaatree, ghabarae parijan

सिटी स्टेशन से शताब्दी में सवार हुए थे 31 यात्री, घबराए परिजन

Sun, 14 Mar 2021 01:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Mar 2021 01:22 AM IST
विज्ञापन
sitee steshan se shataabdee mein savaar hue the 31 yaatree, ghabarae parijan
नई दिल्ली-देहरादून शताब्दी के सी-5 कोच में रायवाला के पास लगी आग
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। नई दिल्ली से वाया मेरठ, देहरादून को जाने वाली शताब्दी में देहरादून से पहले रायवाला के पास सी-5 कोच में आग लगने से हड़कंप मच गया। मेरठ के सिटी स्टेशन से भी ट्रेन में 31 यात्री सवार हुए थे, जिसमें 12 यात्री देहरादून के भी थे। आग लगने की सूचना लगते ही मेरठ में भी परिजनों में खलबली मच गई है। सिटी स्टेशन पर कुछ यात्रियों के परिजनों के फोन घनघनाने लगे। रेलवे की तरफ से हरिद्वार, रायवाला और कासरो स्टेशन पर हेल्पलाइन के लिए डेस्क बनाई गई।

नई दिल्ली से सुबह 6.45 पर चलकर शताब्दी का सिटी स्टेशन पर आने का समय सुबह 8.03 बजे हैं। शताब्दी का देहरादून पहुंचने का समय दोपहर 12.50 बजे है। इस ट्रेन में चेयरकार सीटें हैं। इस ट्रेन से काफी संख्या में दिल्ली से देहरादून के यात्री सफर करते हैं। महज पांच घंटे में दिल्ली से देहरादून का सफर पूरा हो जाता है। इस कोच के यात्रियों को अन्य कोच में बैठाकर देहरादून पहुंचा दिया गया। किसी भी यात्री को कोई चोट नहीं आईं। सी-5 कोच इंजन से आठवां कोच था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed