{"_id":"5d0f0edc8ebc3e344109bd5a","slug":"sister-brother-was-beaten-brutally-after-entering-in-their-house-in-meerut","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: घर में घुसकर दबंगई, मामूली विवाद में भाई-बहन को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, सड़क पर घसीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: घर में घुसकर दबंगई, मामूली विवाद में भाई-बहन को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, सड़क पर घसीटा
Sun, 23 Jun 2019 11:02 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 23 Jun 2019 11:02 AM IST
विज्ञापन
थाने में मौजूद पीड़ित परिवार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ के दौराला में कुछ दबंगों द्वारा अनुसूचित परिवार में घुसकर दबंगई दिखाने और मारपीट करने का मामला सामने आया है। यहां दादरी गांव में शुक्रवार रात मामूली कहासुनी को लेकर गांव के कुछ युवकों ने अनुसूचित परिवार के घर में घुसकर गालीगलौज कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने परिवार की महिलाओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। सूचना पाकर पहुंची पुलिस को देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
ग्रामीणों के अनुसार गांव में अनुसूचित जाति के विनोद परिवार के साथ रहता है। बताया कि शुक्रवार को विनोद के परिवार की महिला की गांव के ही गुर्जर बिरादरी के राजवीर पक्ष की एक महिला से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसकी जानकारी पाकर शुक्रवार देर रात आरोपी राजवीर ने नितिन एवं दो अन्य लोगों के साथ मिलकर विनोद के घर पर धावा बोल दिया।

आरोप है कि उन्होंने घर पर मौजूद विनोद की बेटी रेशम एवं बेटे अंकित के साथ गालीगलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने दोनों को घर से बाहर खींच लिया और मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान दोनों ने जान बचाने का प्रयास किया तो दौड़ा-दौड़ाकर पीटा।
पीड़िता द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना देने पर पहुंची पुलिस को देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने मारपीट में घायल भाई-बहन का सीएचसी में उपचार कराया। वहीं, पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।