{"_id":"6a340fd3a3b9edc97d02d8c7","slug":"sisoli-eleven-won-the-match-by-57-runs-meerut-news-c-72-1-mct1009-154899-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: सिसोली इलेवन ने 57 रन से मैच जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: सिसोली इलेवन ने 57 रन से मैच जीता
विज्ञापन
मेरठ। गढ़ रोड स्थित हनी क्रिकेट एकेडमी में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में बृहस्पतिवार को सिसोली इलेवन और द फायर रॉकेट्स टीम के बीच मैच हुआ। इसमें सिसोली इलेवन ने 57 रन से जीत प्राप्त की।
सिसोली इलेवन की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 179 रन बनाए। इसमें समीर ने 41, समीर मलिक ने 39, दीपक सिद्धू ने 46 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में शहवाज ने चार, गुड्डू ने दो और उवैस ने दो विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी द फायर रॉकेट्स की टीम 19 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 122 रन ही बना सकी और 57 रन से मैच हार गई। टीम की ओर से उस्मान ने 41, आयान ने 22 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में दीपक सिद्धू ने तीन, नईम और जुल्फकार ने दो-दो विकेट लिए। प्लेयर ऑफ द मैच दीपक सिद्धू को चुना गया।