{"_id":"60d8dd208ebc3ebc8837f622","slug":"siron-ring-in-atm-near-pvs-mall-meerut-news-mrt5447786155","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम का आधी रात को सायरन बजा, दौड़ी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम का आधी रात को सायरन बजा, दौड़ी पुलिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीवीएस मॉल के पास एटीएम का सायरन बजा, दौड़ी पुलिस
मेरठ। मेडिकल थाना क्षेत्र में पीवीएस मॉल के पास शनिवार देर रात को एटीएम का सायरन बजने की सूचना पर पुलिस दौड़ पड़ी। अभी पुलिस सायरन के बजने का कारण ढूंढ ही रही थी कि एटीएम से एक छिपकली निकली और सायरन खुद बंद हो गया। पुलिस का कहना है कि इसी छिपकली के कारण सायरन बज गया था।
पीवीएस मॉल के निकट एक एटीएम लगा है। शनिवार देर रात करीब तीन बजे अचानक एटीएम का सायरन बज उठा। नोएडा स्थित ऑफिस से तुरंत मेडिकल पुलिस को सूचना दी गई। बताया जाता है कि इंस्पेक्टर ने अपने क्षेत्र में सारे एटीएम दिखाए, लेकिन काफी समय तक सायरन वाले एटीएम का पता नहीं चला।
इसके बाद उन्होंने नौचंदी इंस्पेक्टर प्रेमचंद शर्मा को बताया कि एटीएम का सायरन बजा है जो संभवत: उनके क्षेत्र में आता है। इंस्पेक्टर नौचंदी भी टीम के साथ निकल गए। पीवीएस मॉल के पास उन्हें एटीएम भी मिल गया। उन्होंने एटीएम को बंद करने की मशक्कत शुरू की। इसी दौरान एक छिपकली एटीएम से निकली और सायरन खुद बंद हो गया। बाद में पता चला कि जिस जगह यह एटीएम लगा था, वह क्षेत्र मेडिकल थाना क्षेत्रांतर्गत आता है लेकिन थाने की फैंटम उसे ढूंढ नहीं पाई।