फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sir Got begged, now the contractor is not paying money

साहब! भीख मंगवा ली, अब पैसे नहीं दे रहा ठेकेदार

Mon, 06 Dec 2021 01:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
Sir Got begged, now the contractor is not paying money
साहब! भीख मंगवा ली, अब पैसे नहीं दे रहा ठेकेदार
विज्ञापन

मेरठ। शहर में भीख मंगवाने वाला एक गिरोह काम कर रहा है। इसके संकेत रविवार को तब मिले, जब एक दिव्यांग बुजुर्ग मेडिकल थाने पहुंचा। रोते हुए उसने बताया कि आठ महीने से उससे भीख मंगवाने वाले लोग अब उसके पैसे नहीं दे रहे हैं। खाने के लिए भी उसे भटकना पड़ रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

इंस्पेक्टर मेडिकल संत शरण सिंह के पास रविवार थाने में घुटने के बल चलकर एक बुजुर्ग पहुंचा। उसके कपड़े बेहद गंदे और फटे हुए थे। इंस्पेक्टर के पूछने पर बुजुर्ग ने बताया कि वह मंगलपांडे नगर की झुग्गी में रहता है। करीब नौ महीने पहले उसे दो लोग यहां लाए थे। कहा था कि वह उसे 200 रुपये प्रतिदिन देंगे। इसके लिए उसे भीख मांगनी होगी। एक गाड़ी उसे दे दी, जिसमें बैठकर वह भीख मांगता और शाम को जितना पैसा लाता, उन्हें दे देता। आठ माह से वह भीख मांग रहा है। ठेकेदार ने रुपये जोड़ने के बहाने उसे किसी भी दिन पूरा पैसा नहीं दिया। अब वह अपने पैसा मांग रहा है तो उसे धमकाया जा रहा है। बुजुर्ग के साथ आए युवक ने बताया कि मारपीट होते देख वह बुजुर्ग को अपने यहां ले आया, लेकिन ठेकेदार उसे भी मारने की धमकी दे रहा है। बुजुर्ग की बात सुनकर सब हैरान रह गए। इंस्पेक्टर ने एसआई दिलीप सिंह वाथम को तुरंत मौके पर भेजा, लेकिन आरोपी नहीं मिले। पुलिस ने उस जगह का निरीक्षण भी किया, जहां यह सभी लोग रहते हैं।
विज्ञापन

सीओ देवेश सिंह का कहना है कि यदि पीड़ित ने कोई तहरीर दी है तो उसकी जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों को सोमवार को थाने बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed