{"_id":"5de2d5848ebc3e54a230e22a","slug":"sir-get-my-two-month-old-son-meerut-news-mrt456397447","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो महीने का बच्चा लेने को तड़प रही मां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो महीने का बच्चा लेने को तड़प रही मां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। दहेज उत्पीड़न के बाद ससुराल वाले मनमानी पर उतर गए। मुझसे मेरा दो माह का बच्चा भी छीन लिया। मैं जाऊं तो जाऊं कहां। साहब! मेरा बेटा वापिस दिला दो, नहीं तो आपकी चौखट पर दम तोड़ दूंगी। एक विवाहिता ने शनिवार को एसएसपी दफ्तर और फिर नौचंदी थाने पहुंचकर यह फरियाद की। लेकिन किसी ने इसे गंभीरता से नहीं लिया।
मवाना की रहने वाले युवती ने बताया कि उसकी शादी दो साल पहले नौचंदी क्षेत्र के रामबाग में हुई थी। दो माह का एक बेटा है। पति काम भी नहीं करता, जिसके चलते दंपती में विवाद रहने लगा। आरोप है कि पति और ससुराल वाले दहेज की मांग करने लगे। जिसके बाद ससुराल वालों ने बच्चा छीनकर उसे जबरन घर से निकाल दिया। अब वह अपने बच्चे को लेने के लिये पुलिस से गुहार लगा रही है। लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं है। एसएसपी ऑफिस से विवाहिता को नौचंदी थाने भेजा गया। पीड़िता पुलिस के सामने गिड़गिड़ाती रही। लेकिन किसी ने उसकी नहीं सुनी। विवाहिता ने चेतावनी दी कि बेटा नहीं मिला तो वह जान दे देगी। जिसके बाद पुलिस ने उसके पति को फोन कर थाने आने को कहा। सीओ सिविल लाइन हरिमोहन सिंह का कहना है कि विवाहिता की शिकायत सुनी गई है। उसके ससुराल वालों से बातचीत चल रही है। जल्द ही दंपती में समझौता भी हो जाएगा।