{"_id":"5acfaf8b4f1c1bd73d8b4cbe","slug":"sipaahi-par-vakeel-ke-saath-maarpeet-kaa-aarop","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही पर वकील के साथ मारपीट का आरोप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिपाही पर वकील के साथ मारपीट का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Apr 2018 12:42 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्चा पार्क पर चेकिंग करते समय बृहस्पतिवार को एक वकील की ट्रैफिक पुलिस के सिपाही से कहासुनी हो गई। इस बीच दोनों में मारपीट हो गई। वकील ने आरोप लगाया है सिपाही ने पहले 500 रुपये रिश्वत मांगी। मना किया तो उसने पिटाई करते हुए उसके कपड़े तक फाड़ डाले। इसको लेकर वकीलों ने एसएसपी ऑफिस पर हंगामा कर सिपाही के खिलाफ तहरीर दी।
अधिवक्ता इमरान अपनी कार से परिवार के साथ कंकरखेड़ा जा रहे थे। बच्चा पार्क पर आरजी कॉलेज की ओर से जैसे ही उनकी कार मुड़ी तो ट्रैफिक पुलिस के सिपाही दिनेश कुमार ने उनको रोक लिया और कागज चेक करने की बात कही। इसी दौरान सिपाही और वकील की बहस हो गई। अधिवक्ता ने आरोप लगाया है कि दिनेश कुमार ने गाड़ी के कागज चेक करने के बाद 500 रुपये रिश्वत के मांगे हैं। रिश्वत देने से मना किया तो उसने मारपीट करनी शुरू कर दी। इसके बाद अधिवक्ताओं ने एसएसपी ऑफिस पर सिपाही के खिलाफ हंगामा किया। एसएसपी नहीं मिलीं तो एसपी ट्रैफिक ऑफिस पहुंचे। वकीलों ने सिपाही पर लूट, मारपीट का आरोप लगाकर तहरीर दी है। एसएसपी मंजिल सैनी दहल का कहना है कि मामलेे की जांच कराई जाएगी।