फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sikh man has donates land for building mosque in Muzaffarnagar city

मस्जिद के लिए दान की जमीन, सिख समाज ने चेयरमैन जहीर फारूकी को सौंपे जमीन के कागज

Mon, 25 Nov 2019 07:32 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 25 Nov 2019 07:32 PM IST
विज्ञापन
Sikh man has donates land for building mosque in Muzaffarnagar city
चेयरमैन को जमीन के कागज सौंपते कांगेसी नेता - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में सिख समाज के सुखपाल सिंह बेदी ने अपने परिवार और समाज के सामने भरे मंच से एक बड़ी घोषणा की है। उन्होंने पुरकाजी चेयरमैन जहीर फारूकी को मंच पर बुलाकर लिखित में जमीन सौंपते हुए चेयरमैन से इस जगह पर मस्जिद बनवाने की अपील की। 

विज्ञापन


चेयरमैन जहीर फ़ारूकी ने गुरुनानक देव जी के 550 वें प्रकाश पर्व पर दूर-दूर से आए सभी मेहमानों का स्वागत करते हुए कहा कि सुखपाल बेदी ने नफरत के इस दौर में आपसी भाईचारे की मिसाल कायम की है, जिसकी देश को सख्त जरूरत है। उन्होंने कहा कि यह हम सबके लिए प्रेरणा स्त्रोत हैं। कहा कि आज देश को इनके जैसे व्यक्तियों की सख्त जरूरत है।   
विज्ञापन


मुस्लिम समाज ने कीर्तन यात्रा का स्वागत किया
पुरकाजी गुरुद्वारे से निकाली गई गुरु ग्रंथ साहेब कीर्तन यात्रा का रास्ते में पूर्व सभासद के आवास पर मुस्लिम समाज के लोगों द्वारा फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान बशारत खान, पूर्व सभासद आजाद फरीदी, वसीम फरीदी, फरमान फरीदी, सलमान फरीदी, नईम फरीदी, गुलजार फरीदी, शेर खान फरीदी, गुलबहार फरीदी आदि लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं रागी जत्थे द्वारा शबद-कीर्तन कर साध संगत को निहाल किया गया और अटूट लंगर बरताया गया। कस्बे व क्षेत्र के हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर धर्म लाभ कमाया।

बता दें कि कार्यक्रम में सर्वप्रथम गुरुद्वारा प्रांगण में रविवार दोपहर 11 बजे अरदास की गई। इसके उपरांत सैकड़ों पुरुषों व महिलाओं ने वाहे गुरु का जाप करते हुए कीर्तन यात्रा के रूप में गुरु ग्रंथ साहेब को पैदल ही कार्यक्रम स्थल सनशाइन एकेडमी में ले जाया गया। वहां पर आयोजित कार्यक्रम में गुरु ग्रंथ साहेब की वाणी का पाठ किया गया और रागी जत्थे द्वारा शबद कीर्तन कर साध संगत को निहाल किया। कार्यक्रम में वक्ताओं द्वारा बाबा गुरुनानक जी के जीवन पर प्रकाश डालकर उनके जीवन से जुड़ी अनेक गाथाओं का गुणगान किया गया। दोपहर बाद गोयल गार्डन में विशाल लंगर का आयोजन कर अटूट लंगर बरताया गया। 

वहीं कार्यक्रम में पंजाबी समाज के भारत भूषण खुल्लर, सरजीत सिंह, सरदार सुखपाल बेदी, चरण दास मिगलानी, सुशील खुल्लर, विनोद खुल्लर, रवि खुल्लर, सुरेंद्र खुल्लर, आशु बेदी, प्रदीप चौधरी, बब्बर बेदी, रोमी खुल्लर, अशोक खुल्लर, आदि कस्बे व क्षेत्र के लोगों ने भारी संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर धर्म लाभ कमाया।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed