फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Siddhartha Nath says Ram temple will be built only in the reign of Modi and Yogi

सिद्धार्थ नाथ बोले मोदी व योगी के राज में ही बनेगा राम मंदिर, कहा एक-दूजे की बैसाखी पर हैं सपा-बसपा

Thu, 17 Jan 2019 02:11 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 17 Jan 2019 02:11 PM IST
विज्ञापन
Siddhartha Nath says Ram temple will be built only in the reign of Modi and Yogi
स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह - फोटो : अमर उजाला
मोदी और योगी राज में ही राम मंदिर का निर्माण होगा। नरेंद्र मोदी और भाजपा के सामने सपा-बसपा की सच्चाई सामने आ गई है। यह बात चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में आयोजित गीत रामायण पाठ में पहुंचे मेरठ के प्रभारी मंत्री और चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने पत्रकार वार्ता में कही। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गठबंधन की खिचड़ी पक गई है, जिसमें अब अजित सिंह भी आना चाह रहे हैं। पहले वह छह से सात सीट मांग रहे थे, अब दो या तीन सीट पर भी तैयार हैं। जो लोग पूरे उत्तर प्रदेश में साम्राज्य होने का दावा करते थे, वे आज 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ने को मजबूर हैं। 2014 और 2017 में जिनकी नींदें उड़ी थीं, वे आज एक-दूसरे की बैसाखी बनकर घूम रहे हैं। 
विज्ञापन

विवि के गीत रामायण कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे सिंह ने पत्रकारों के सवालों के जवाब देते हुए कहा कि आज विरोधी को दिख रहा है भाजपा मजबूती से उनके सामने खड़ी है। जो लोग दावे करते हैं हम उत्तर प्रदेश के सरताज हैं, वह सीट के आवंटन में ही सिमटते जा रहे हैं। सपा-बसपा की सीट सिमट गई, कांग्रेस को दो सीट देने का प्रस्ताव देकर उसकी हैसियत बताई जा रही है। नरेंद्र मोदी के सामने सभी पार्टियों की हैसियत सामने आ गई है।

उन्होंने कहा कि राम मंदिर पर सवाल पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि कुछ मुद्दों पर ज्यादा टिप्पणी ठीक नहीं होती लेकिन राम मंदिर का निर्माण जरूर होगा और मोदी व योगी के राज में ही मंदिर बनेगा। 

कड़ी रही सुरक्षा-व्यवस्था
राज्यपाल के कार्यक्रम को लेकर शहर में सुरक्षा कड़ी रही। परतापुर हवाई पट्टी से लेकर चौधरी चरण सिंह विवि कैंपस में कार्यक्रम स्थल तक पुलिस का पहरा रहा। रात साढ़े दस बजे जब राज्यपाल कार से दिल्ली रवाना हुए तो शहर के अलावा हाईवे पर भी ट्रैफिक रोक दिया गया। राज्यपाल की सुरक्षा में चार एडिशनल एसपी, 11 सीओ, 17 प्रभारी और 350 पुलिसकर्मी तैनात रहे। कैंपस में एसपी क्राइम डॉ. बीपी अशोक, एसपी ट्रैफिक संजीव वाजपेयी, एसपी सिटी रणविजय सिंह मौजूद रहे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed