{"_id":"5f52a1b68ebc3e39543756ca","slug":"siblings-clash-in-house-dispute-city-news-mrt4996938128","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान के विवाद के चलते भाई बहन भिड़े भाई ने लगाया बहन पर गुंडों से पिटवाने का आरोप।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकान के विवाद के चलते भाई बहन भिड़े भाई ने लगाया बहन पर गुंडों से पिटवाने का आरोप।
विज्ञापन
मकान के विवाद में बहन-भाई भिड़े
- घायल भाई ने लगाया बहन पर गुंडों से पिटवाने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। मकान में हिस्सा न देने पर भाई और बहनों में मारपीट होे गई। घायल भाई ने बहनों पर गुंडों से पिटवाने का आरोप लगाया है। पत्नी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया और नकदी लूट ली। दोनों पक्षों ने दी एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है।
लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के रशीद नगर निवासी शादाब पुत्र इस्तखारुद्दीन ने बताया कि वह परिवार के साथ अपने मकान में रह रहा है। मकान की कीमत करोड़ों रुपये में होने के कारण उसकी बहन साबिया पत्नी इरफान और रोमाना भी उस पर अपना हक जताती हैं। शादाब ने बताया उसके माता-पिता की लॉकडाउन के दौरान बीमारी के चलते मौत हो गई थी।
शादाब का आरोप है कि उसकी बहन साबिया और रोमाना शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे 10 से 15 बदमाशों को लेकर रशीद नगर में उसके मकान पर पहुंची और उस पर लाठी डंडों और हथोड़े से हमला कर दिया। बचाव के लिए पत्नी आई तो आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास करते हुए पिटाई कर दी। घर में रखे पांच लाख रुपये लूटकर ले गए। घायल शादाब पत्नी के साथ लिसाड़ी गेट थाने पहुंचा। पुलिस ने दोनों दंपती को जिला अस्पताल भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। दोनों बहने भी थाने पहुंची। उन्होंने बताया कि मकान उनके माता-पिता का है। जिसमें उनका हिस्सा भी है। दोनों ने शादाब और उसकी पत्नी पर मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने में बैठा लिया और मामले की जांच शुरू कर दी।