{"_id":"5c9f480ebdec2214154eac56","slug":"sibling-climbed-on-water-tank-in-saharanpur-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर: पानी की टंकी पर चढ़े भाई-बहन, पुलिस प्रशासन में मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर: पानी की टंकी पर चढ़े भाई-बहन, पुलिस प्रशासन में मचा हड़कंप
Sat, 30 Mar 2019 04:12 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 30 Mar 2019 04:12 PM IST
विज्ञापन
टंकी पर चढ़े भाई-बहन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के सहारनपुर में पुलिस प्रशासन में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक परिवार के भाई व बहन पानी की टंकी पर चढ़कर नीचे कूदने का प्रयास करने लगे। आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन
सहारनपुर में भाई बहन के टंकी पर चढ़कर आत्महत्या का प्रयास करने की सूचना पर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और टंकी के ऊपर चढ़े भाई-बहनों को नीचे उतारने का प्रयास किया। वहीं दोनों के पिता का ने आरोप लगाया है कि उसकी बेटी के ससुराल वाले दहेज की मांग कर उसे प्रताड़ित करते हैं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार उनकी बेटी का दामाद एआरसी में कर्मचारी है और कार की मांग करता है। आरोप है कि दामाद उनकी बेटी पर चरित्रहीन होने का भी आरोप लगाता है। पिता का कहना है कि पुलिस से कई बार शिकायत की गई लेकिन पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। इससे आहत होकर उसकी बेटी और बेटा पानी की टंकी पर चढ़कर जान देने का प्रयास करने लगे।
विज्ञापन
वहीं टंकी पर चढ़े भाई-बहन का कहना है कि यदि पुलिस इस मामले मेंकोई कार्रवाई नहीं करती तो वे जान दे देंगे। कई पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और दोनों को नीचे उतारने का प्रयास किया जा रहा है।