फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Shutdown of the railway gate in Muzaffarnagar, many trains were affected and ruckus

मुजफ्फरनगर: फाटक बंद करने पर भड़के किसान, अफसरों से नोकझोंक, कई ट्रेनें हुई प्रभावित

Wed, 17 Apr 2019 12:15 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 17 Apr 2019 12:15 PM IST
विज्ञापन
Shutdown of the railway gate in Muzaffarnagar, many trains were affected and ruckus
मंसूरपुर में दीवार बनाने के विरोध में पुलिस से उलझते किसान - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर में रेलवे फाटक बंद करने पर किसानों में आक्रोश फैल गया। किसान फाटक खुलवाने की मांग को लेकर रेलवे ट्रैक पर ही धरने पर बैठ गए। जिसको लेकर प्रशासन व रेलवे विभाग में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस के साथ भी किसानों की काफी नोंकझोक हुई। तीन घंटे चले हंगामे से कई ट्रेनें प्रभावित हुईं। 

विज्ञापन


मंसूरपुर रेलवे फाटक को आवागमन के लिए पूरी तरह से बंद करने के लिए रेलवे फाटक के दोनों ओर रेलवे विभाग ने दीवार बनवाने का काम शुरू किया। रात करीब सात बजे किसानों को रेल विभाग द्वारा फाटक नंबर 48 पर दीवार बनवाने के बारे में पता चला तो, किसानों में आक्रोश फैल गया। करीब साढे़ सात बजे किसान एकत्र होकर रेलवे फाटक पर पहुंचे और उन्होंने दीवार बनाने का विरोध किया। किसानों के रेलवे फाटक पर पहुंचने के बाद आरपीएफ और जीआपी के जवान भी मौके पर पहुंचे। किसानों की इनसे काफी नोंकझोक हुई। इंस्पेक्टर संजीव कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। रेलवे ट्रैक पर धरने की सूचना पर रेलवे विभाग के चीफ डिप्टी इंजीनियर शिवम द्विवेदी भी पहुंचे। किसानों ने उनको बीच धरने पर बैठा लिया। करीब 10 तक हंगामा होता रहा।
विज्ञापन


धरने पर जिला पंचायत सदस्य संजय राठी एवं रालोद नेता विकास बालियान, संजीव राठी, जयकुमार बालियान, अशोक राठी, प्रदीप चौधरी, राजीव फौजी, हरेंद्र शर्मा, राजीव तोमर, धीरेंद्र राठी के बीच रेलवे अधिकारियों के बीच समझौता वार्ता हुई। समझौता वार्ता के करीब ढाई घंटे से जारी किसानों का धरना रात करीब दस बजे फाटक खुलने के बाद समाप्त हो गया। रेलवे के डिप्टी चीफ इंजीनियर शिवम द्विवेदी का कहना है कि फाटक पर ओवरब्रिज वे अंडरपास बन गया है। दोनों रास्तों से किसान गन्ना लेकर शुगर मिल में जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, करीब तीन घंटे तक रेलवे ट्रैक बाधित रहने से कई ट्रेन प्रभावित हुईं। देहरादून से दिल्ली जा रही शताब्दी एक्सप्रेस मुजफ्फरनगर में सवा घंटा, दिल्ली से हरिद्वार जा रही डीएम पैसेंजर मंसूरपुर में करीब डेढ़ घंटा खड़ी रही। इनके अलवा बामनहेडी, नरा जड़ौदा, रोहाना में भी ट्रेन खड़ी रही।

नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed