{"_id":"5d62f5bc8ebc3e93d0283087","slug":"shri-murarilal-maheshwari-mandal-level-competition-in-meerut-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्री मुरारीलाल माहेश्वरी मंडल स्तरीय प्रतियोगिता आज मेरठ में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्री मुरारीलाल माहेश्वरी मंडल स्तरीय प्रतियोगिता आज मेरठ में
Mon, 26 Aug 2019 02:25 AM IST
Gaurav sharma
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Gaurav sharma
Updated Mon, 26 Aug 2019 02:25 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला राष्ट्रीय वाद-विवाद प्रतियोगिता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। श्री मुरारीलाल माहेश्वरी स्मृति राज्य स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता दूसरे चरण में आ गई है। मंडल स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन सोमवार 26 अगस्त को मेरठ में होगा। प्रतियोगिता सुबह 10 बजे से माल रोड स्थित पंडित दीन दयाल उपाध्याय मैनेजमेंट कॉलेज में शुरू होगी। इसमें जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे मेरठ, बागपत, हापुड़, बुलंदशहर, गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर के विद्यार्थी शामिल होंगे।
प्रथम चरण में प्रतियोगिता जिलास्तर पर हो चुकी है। दूसरे चरण में मंडल स्तर पर आयोजन होगा। मंडल स्तर की प्रतियोगिता के विजेता प्रदेश स्तर पर प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। मंडल स्तरीय प्रतियोगिता का विषय सोशल मीडिया पर प्रतिबंध देशहित में जरूरी है, रखा गया है। इसमें प्रत्येक विद्यार्थी को पक्ष और विपक्ष में छह मिनट बोलने का समय दिया जाएगा। मेरठ मंडल की यह प्रतियोगिता पंडित दीन दयाल उपाध्याय मैनेजमेंट कॉलेज में 26 अगस्त को सुबह 10 बजे से होगी। छात्र-छात्राएं अपना पहचान पत्र अवश्य साथ लेकर आएं। प्रतियोगिता के विजेताओं को नकद राशि इनाम स्वरूप प्रदान की जाएगी। पहला पुरस्कार 7 हजार रुपये, दूसरा पुरस्कार 5 हजार रुपये व तीसरा पुरस्कार 2 हजार रुपये है। दो विजेताओं को सांत्वना पुरस्कार में1500-1500 रुपये दिए जाएंगे। मंडल स्तर की प्रतियोगिता के विजेताओं को आगे राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा।