फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Shri Durga Shobha Yatra taken out

Meerut News: श्री दुर्गा शोभा यात्रा निकाली

Wed, 01 Oct 2025 07:05 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Oct 2025 07:05 PM IST
विज्ञापन
Shri Durga Shobha Yatra taken out
श्री दुर्गा शोभा यात्रा का फीता काटकर शुभांरभ करते चेयरमैन हिटलर त्यागी। (परीक्षितगढ)
परीक्षिगढ़। श्री दुर्गा जागरण मंडल के तत्वावधान में माता कात्यायनी देवी मंदिर से नगर में श्री दुर्गा शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। शुभारंभ चेयरमैन हिटलर त्यागी ने मां को तिलक कर किया। अनेक देवी-देवताओं की झांकियां आकर्षण का केंद्र बनी हुई थी।
विज्ञापन

श्री दुर्गा शोभा यात्रा का आरंभ गांधार दरवाजा, गुरुद्वारा, नवीन गुड़ मंडी, भगत सिंह चौक, मुख्य बाजार, शिव चौक, मेरठ-किठौर बस स्टैंड से होते हुए वापसी में कात्यायनी देवी मंदिर पर संपन्न हुई। शोभायात्रा में राम लक्ष्मण, विश्वामित्र, दशरथ, भरत शत्रुघ्न, भगवान शिव, भगवान गणेश, मां सरस्वती, खाटू श्याम, परशुराम, विष्णु-लक्ष्मी, राम दरबार, राधा-कृष्ण, देश भक्ति आदि झांकियां आकर्षण का केंद्र बनी रही। डीजे की धुन पर मां काली व भगवान शिव बने कलाकारों द्वारा किए जा रहे नृत्य को देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी।
विज्ञापन

बैंडबाजों की धार्मिक धुनों पर भक्त झूमते हुए चल रहे थे। जगह-जगह स्वागत किया गया। यात्रा में कृष्ण गोपाल शर्मा, विष्णु अवतार रूहेला, राम नारायण शर्मा, संजय शर्मा, मदन गुर्जर, मास्टर कटार सिंह नागर, कुलदीप त्यागी, पवन त्यागी, दिनेश सैनी, प्रवीण कश्यप, विनोद सैन, प्रमोद शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed