फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Shot at BJP district minister, report filed

मेरठ : सरधना में भाजपा जिला मंत्री पर गोली चलाई, मुकदमा दर्ज

Sat, 06 Nov 2021 02:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sat, 06 Nov 2021 02:21 AM IST
सार

पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल की तो पता चला कि जिस व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है, वह उस समय गांव के ही मंदिर में हवन पूजन में शामिल था।

विज्ञापन
Shot at BJP district minister, report filed

विस्तार

सरधना में खेड़ा निवासी भाजपा जिला मंत्री उदय प्रताप ने गुरुवार दिवाली के दिन गांव के ही एक युवक पर अपने दो साथियों के साथ घर में घुस कर उन पर गोली चलाने का आरोप लगाया है। हमले में भाजपा नेता बाल-बाल बचे। घटना के बाद काफी ग्रामीणों के साथ वो थाने पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने जांच कर घटना को फर्जी बताया है।
विज्ञापन


खेड़ा गांव निवासी उदय प्रताप पुत्र जल सिंह भाजपा संगठन में जिला मंत्री हैं। उदय प्रताप का कहना है बृहस्पतिवार को दीपावली के दिन वह सुबह घर पर मौजूद थे, तभी गांव निवासी युवक अपने दो साथियों के साथ आया और उसने पुरानी रंजिश के चलते उस पर फायर झोंक दिया। उसने घर के अंदर घुसकर जान बचाई।
विज्ञापन


शोर शराबा सुनकर लोग दौडे़ तो आरोपी वहां से उसे जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। घटना के बाद काफी संख्या में ग्रामीणों के साथ उदय प्रताप थाने पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी। संगठन को भी अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल की तो पता चला कि जिस व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है, वह उस समय गांव के ही मंदिर में हवन पूजन में शामिल था। पुलिस ने अधिकारियों को भी अवगत कराया। जिसके बाद दर्ज मुकदमें को खत्म करने की कार्यवाही और फर्जी मुकदमा लिखाने को लेकर भाजपा नेता के खिलाफ शिकंजा कसना शुरु कर दिया है।

सीओ आरपी शाही ने बताया कि थानाध्यक्ष लक्ष्मण वर्मा ने जांच के बाद घटना के झूठी पाया है। जिसमें दर्ज मुकदमा को खत्म करने की कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed