{"_id":"60f33b0e8ebc3e744652dbca","slug":"shortage-of-vaccine-continue-meerut-news-mrt547866325","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैक्सीन की किल्लत, क्लस्टर टीकाकरण फिर बन्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैक्सीन की किल्लत, क्लस्टर टीकाकरण फिर बन्द
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैक्सीन की किल्लत, कलस्टर टीकाकरण फिर से बंद
मेरठ। वैक्सीन की किल्लत जारी है। ऐसे में सोमवार से कलस्टर टीकाकरण फिर से बंद किया जा रहा है। शनिवार को भी कलस्टर टीकाकरण नहीं हुआ। 19 जुलाई को जिले में कम क्षमता के साथ 53 स्टेटिक बूथ पर ही टीकाकरण किया जाएगा। 9500 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है।
इससे पहले वैक्सीन के संकट के कारण एक जुलाई से बड़े पैमाने पर शुरू होने वाला कलस्टर टीकाकरण अभियान स्थगित कर दिया गया था। 425 से ज्यादा बूथों पर टीका लगाए जाने की तैयारी थी। वहीं, एक माह में करीब 14 लाख लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य था। अब सप्ताह में चार-पांच दिन कुछ बूथों पर ही कलस्टर टीकाकरण कराया जा रहा था, लेकिन वैक्सीन की कमी के चलते फिर से बंद कर दिया गया है।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. प्रवीण गौतम ने बताया कि 19 से 21 जुलाई तक टीकाकरण के लिए जिले को मात्र 6300 कोविशील्ड वैक्सीन की डोज प्राप्त हुई हैं। इसके अलावा कुछ डोज बची थीं, उनका इस्तेमाल किया जा रहा है। लाभार्थियों की अधिक संख्या होने के कारण अगले कुछ दिन तक सीमित टीकाकरण ही होना संभव है, इसलिए क्लस्टर टीकाकरण को अगले कुछ दिनों के लिए स्थगित किया गया है।
विज्ञापन
5334 सैंपलों की जांच, कोरोना के दो मरीज मिले
मेरठ। कोरोना के जिले में शनिवार को दो मरीज मिले। छह मरीजों की छुट्टी हुई है। सक्रिय केस 28 हैं। इनमें से सात अस्पतालों में भर्ती हैं, जबकि 14 होम आइसोलेशन में हैं। बाकी लापता हैं। 5334 सैंपलों की जांच हुई। अब तक 65954 लोगों को कोरोना की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 65078 की छुट्टी हो चुकी है। ब्लैक फंगस का एक भी मरीज नहीं मिला। कुल 339 मरीज मिल चुके हैं। 308 लोगों की छुट्टी हो चुकी है। चार एक्टिव केस हैं। 27 की मौत हो चुकी है।