{"_id":"63aa0d6b6e7ec94603648924","slug":"shopkeepers-clashed-for-the-customer-in-lalkurti-paith-market-sticks-and-sticks-city-news-mrt6194221197","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: लालकुर्ती पैठ बाजार में ग्राहक के लिए भिड़े दुकानदार, लाठी-डंडे चले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: लालकुर्ती पैठ बाजार में ग्राहक के लिए भिड़े दुकानदार, लाठी-डंडे चले
विज्ञापन
लालकुर्ती पैठ बाजार में ग्राहक के लिए भिड़े दुकानदार, लाठी-डंडे चले
मेरठ। लालकुर्ती पैठ बाजार में सोमवार को ग्राहक बुलाने को लेकर दो दुकानदारों के बीच मारपीट हो गई। दोनों पक्षों में लात-घूंसे व ईंट-पत्थर भी चले। बाजार में मारपीट होते देख अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई। दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। इसके बाद पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा।
घटना सोमवार शाम 5:30 बजे की है। लालकुर्ती पैठ बाजार जवाहर क्वार्टर गली नंबर दो में अमर पासी की गारमेंट्स की दुकान है। उसी के बराबर में मजहर की दुकान है। पुलिस के अनुसार, ग्राहक बुलाने को लेकर दोनों पक्षों में पहले कहासुनी हुई। इसके बाद दोनों में मारपीट शुरू हो गई। उनके बीच लात-घूंसे, ईंट-पत्थर व लाठी-डंडे चलने लगे। इसके चलते वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कई दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को हिरासत में थाने ले आई। घायल दोनों दुकानदार को पुलिस ने जिला अस्पताल भेजा। दोनों पक्षों ने एक- दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है।
थाना प्रभारी नरेश कुमार का कहना है कि लेनदेन को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हुई है। दोनों पक्षों की तहरीर पर जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।