फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Shop fiercely in the market from Ashtami

बाजार में अष्टमी से जमकर करें खरीदारी

Tue, 08 Sep 2020 02:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2020 02:18 AM IST
विज्ञापन
Shop fiercely in the market from Ashtami
बाजार में अष्टमी से जमकर करें खरीदारी
विज्ञापन

मेरठ। श्राद्ध पक्ष में अष्टमी तिथि को व्रत कर श्रद्धालु आर्थिक संकट से मुक्ति पा सकते हैं। पितृपक्ष के इन सोलह दिनों में बृहस्पतिवार को अष्टमी का व्रत बहुत ही शुभ माना जाता है। इस दिन से बाजार में खरीदारी भी शुरू हो जाएगी। वस्त्र दान के बाद लोग नए वस्त्रों आदि अन्य वस्तुओं की खरीदारी भी कर सकते हैं। अष्टमी तिथि 10 सितंबर को पूरा दिन रहेगी।
श्राद्ध पक्ष में नई वस्तुओं की खरीददारी पर पाबंदी होती है। ऐसा लोकाचार में सदियों से सुनते आ रहे हैं। इंडियन काउंसिल ऑफ एस्ट्रोलोजिकल साइंस के संयुक्त सचिव आचार्य कौशल वत्स ने बताया कि श्राद्ध पक्ष में भी खरीदारी की जा सकती है। वस्त्र आदि दान के बाद नए वस्त्र आदि की खरीदारी की जा सकती है।
विज्ञापन

सोने की खरीदारी होगी शुभ
भाद्रपद शुक्ल अष्टमी से आश्विन कृष्ण अष्टमी तक मां लक्ष्मी की विशेष पूजा होती है। इन दिनों में मां लक्ष्मी के गजलक्ष्मी स्वरूप की पूजा की जाती है। महालक्ष्मी व्रत पर सोना खरीदना काफी शुभ माना गया है। मान्यता है कि इस दिन खरीदा गया सोना आठ गुना गति से बढ़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आर्थिक समस्या को दूर करेंगी लक्ष्मी
महालक्ष्मी व्रत का आखिरी दिन विशेष फलदायी माना गया है। मान्यता है कि महालक्ष्मी व्रत रखने से घर में सुख-शांति आती है। इसके साथ ही इस व्रत से घर के लोगों की आर्थिक समस्याएं दूर हो जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed