{"_id":"610afae98ebc3ec20746ba84","slug":"shooting-of-a-farmer-who-went-to-take-fodder-in-the-field-sardana-news-mrt550496022","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव टिकारी में खेत पर चारा काटने गये किसान की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव टिकारी में खेत पर चारा काटने गये किसान की गोली मारकर हत्या
विज्ञापन
खेत में चारा लेने गए किसान की गोली मारकर हत्या
जानीखुर्द। गांव टिकरी में बुधवार शाम खेत में पशुओं के लिए चारा लेने गए किसान को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। घायल किसान की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। घटनास्थल से दो लोगों को भागते हुए देखा गया है। परिजनों ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ घटना की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
गांव टिकरी निवासी परविंद्र उर्फ कलवा (30) पुत्र ओमपाल बुधवार शाम ट्रैक्टर से गंगनहर किनारे स्थित खेत से पशुओं के लिए ज्वार लेने गया था। उसके खेत के पास काम कर रहे किसानों को गोली चलने की आवाज सुनाई दी। वह परविंद्र के खेत की और दौडे़। किसानों ने परविंद्र के खेत से दो युवकों को बाइक पर गांव भोला तथा एक युवक को पैदल ही खेतों से भागते हुए देखा। खेत में परविंद्र खून से लथपथ पड़ा हुआ था। उसके सिर में गोली लगी थी। गले और छाती पर धारदार हथियार के निशान थे। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी परविंद्र के परिजनों को दी।
मौके पर पहुंचे परिजन घायल परविंद्र को मेरठ के एक प्राइवेट अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर जानी पुलिस भी मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर शराब की एक खाली बोतल और तीन गिलास पडे़ मिले। किसान हत्या की सूचना पर एसपी देहात केशव कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने मृतक के परिजनों से घटना के संबंध में जानकारी लेते हुए जांच की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
घटना के खुलासे के लिए टीम लगाई
घटना को लेकर मृतक की गांव में रंजिश या अन्य कोई दुश्मनी तो नहीं थी, इसकी जानकारी की जा रही है। पुलिस टीम घटना के खुलासे के लिए लगा दी गई है। घटना की रिपोर्ट अज्ञात हत्यारों के खिलाफ दर्ज करवाई गई है। - केशव कुमार, एसपी देहात
गांव में नहीं थी कोई दुश्मनी
परविंद्र उर्फ कलवा की गांव में कोई दुश्मनी नहीं थी। ग्रामीणों के अनुसार, वह बहुत शांत स्वभाव का था। पूर्व ग्राम प्रधान संजय के अनुसार वह हर ग्रामीण के सुखदुख में साथ देता था। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्यों को रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परविंद्र की पत्नी घटना की जानकारी मिलते ही सदमे से बेहोश हो गई। किसी प्रकार परिवार की अन्य महिलाओं ने उसे संभाला। परविंद्र का तीन वर्षीय इकलौता पुत्र घर में लोगों की भीड़ से घबराकर रोने लगा।
खेत में जमकर हुई थी हाथापाई
परविंद्र की हत्या से पहले हत्यारों से बचाव में जमकर हाथापाई हुई थी। घटनास्थल पर खेत में खड़ी ज्वार दूर तक टूटी पड़ी थी। खून के निशान भी दूर तक फैले थे। ग्रामीणों के अनुसार परविंद्र के खेत के आसपास तीन युवक घूमते दिखाई दिए थे। इसके बाद तीनों युवक परविंद्र के खेत के बराबर में बैठकर शराब पीते हुए दिखाई दिए थे।