फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Shooted of Bank manager son in Meerut

पत्नी-बेटे ने दिखाई बहादुरी, लुटने से बचा बैंक मैनेजर का घर, बाइक छोड़कर भागे बदमाश

Sat, 06 Oct 2018 09:55 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Sat, 06 Oct 2018 09:55 PM IST
विज्ञापन
Shooted of Bank manager son in Meerut
पीड़ित परिजन - फोटो : अमर उजाला

यूपी में मेरठ के मीनाक्षीपुरम में बैंक मैनेजर के घर दिनदहाड़े घुसे तीन बदमाश मैनेजर की पत्नी और बेटे की बहादुरी के आगे पस्त हो गए। बदमाशों ने गन प्वाइंट पर परिजनों को बंधक बनाकर लूटपाट की कोशिश की। मैनेजर का बेटा विरोध करता हुआ एक बदमाश से भिड़ गया। जिस पर बदमाश ने उसे गोली मार दी। शोर सुनकर पहुंचे पड़ोसियों और आसपास के लोगों ने घेराबंदी की तो बदमाश अपाचे बाइक छोड़कर फरार हो गए। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार साकेत स्थित पंजाब नेशनल बैंक में सीनियर मैनेजर कृपाल सिंह गंगानगर थाना क्षेत्र के मीनाक्षीपुरम जी-66 में परिवार सहित रहते हैं। शनिवार मध्याह्न करीब 3:15 बजे कृपाल सिंह बैंक में थे। इस दौरान तीन बदमाश सफेद अपाचे बाइक से उनके घर पहुंचे। कृपाल सिंह के छोटे बेटे कुनाल ने गेट खोला तो तीनों बदमाश लोन के बारे में पूछताछ करने की बात कहकर घुस आए। ड्राइंग रूम में पानी पीते समय एक बदमाश ने पूछा कि घर में और कौन-कौन हैं। कुनाल के आवाज लगाने पर बड़ा भाई अनुज और मां सुमन वहां आए तो अनुज ने कहा कि लोन की जानकारी तो आपको बैंक में ही मिल पाएगी। 
विज्ञापन


शोर मचते ही पहुंचे पड़ोसी
अनुज के इतना कहते ही एक बदमाश ने कमरे का गेट बंद कर लिया। तीनों बदमाशों के पास पिस्टल थी। बदमाशों ने सुमन, अनुज और कुनाल को गन प्वाइंट पर ले लिया। शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी दी। बदमाशों की योजना तीनों को ड्राइंग रूम में बंधक बनाकर पूरा घर खंगालने की थी। बदमाश उन्हें कमरे में बंद कर निकलने लगे तो सुमन ने साहस दिखाकर शोर मचा दिया। अनुज ने बदमाश से पिस्टल छीनने की कोशिश की। घर का मेन गेट खुला था। शोर सुनकर पड़ोसी वहां पहुंचे तो बदमाश ने छीनाझपटी कर रहे अनुज पर गोली चला दी, जो उसके दाएं हाथ में लगकर पार हो गई। इस बीच कॉलोनी में शोर मच गया। लोगों ने घेराबंदी का प्रयास किया तो बदमाश हड़बड़ाहट में बाइक छोड़कर पैदल ही वहां से भाग निकले।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस
मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल अनुज को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इंस्पेक्टर गंगानगर राकेश कुमार के अनुसार बदमाशों की अपाचे बाइक यूपी 14 सीक्यू 5325 कब्जे में ले ली है। तहरीर पर अज्ञात में मुकदमा लिखा गया है। बाइक पर नंबर गाजियाबाद का है। जांच में बाइक भी चोरी की प्रतीत हो रही है। 

रेकी के बाद घटना
सुमन के मुताबिक अनुज मेरठ कॉलेज में बीए का छात्र है। कुनाल केवी सिख लाइन में कक्षा 9 में है। तीनों बदमाशों की उम्र करीब 24-25 साल रही होगी। तीनों ने गंदे से कपड़े पहने हुए थे और पैरों में जूते थे। माना जा रहा है कि बदमाश रेकी करने के बाद घर में घुसे। उन्हें घर के सदस्यों की पूरी जानकारी थी इसलिए पहले सभी को एक जगह इकट्ठा किया। फिर लूटपाट की नीयत से बंधक बनाने लगे। 

कहीं नहीं मिला सीसीटीवी कैमरा
बैंक मैनेजर के घर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश में सीसीटीवी कैमरों की तलाश की। लेकिन मुख्य रास्ते पर दूर तक भी किसी घर या दुकान के बाहर कैमरा नहीं मिला। 

पड़ोसियों ने निभाया धर्म
इस घटना में पड़ोसियों ने भी अपना धर्म निभाया। सुमन की चीख सुनकर पड़ोसी अनहोनी की आशंका के चलते तुरंत ही वहां पहुंचने शुरू हो गए। जिससे बदमाशों ने खुद के घिरा देखा और फरार हो गए।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed