{"_id":"5da389478ebc3e93c02b1592","slug":"shock-giving-electricity-from-city-to-village-meerut-news-mrt448361568","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर से गांव तक बिजली दे रही झटके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर से गांव तक बिजली दे रही झटके
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। शहर से लेकर गांव तक बिजली आपूर्ति का बुरा हाल है। रविवार को भी बिजली के झटके जारी रहे। बिजली जाने पर पानी भी नहीं मिला। इसके चलते लोग अपना साप्ताहिक कार्य भी नहीं कर सके।
तमाम दावों के बाद भी पीवीवीएनएल अधिकारी शेड्यूल अनुसार बिजली आपूर्ति नहीं करा पा रहे हैं। शहर में ऐसा कोई बिजलीघर नहीं है जो उपभोक्ताओं को बिजली कटौती के झटके न दे रहा हो। रविवार को लिसाड़ी गेट, विकासपुरी, लेडीज पार्क, पुराना आरटीओ, नौचंदी, कंकरखेड़ा, मेडिकल, टाउन हाल, शारदा रोड, टीपीनगर, मलियाना, वेदव्यासपुरी, परतापुर, सिविल लाइन, सेंट लुक्स, मोहनपुरी, पल्लवपुरम फेस वन और टू आदि बिजलीघर पर मेंटीनेंस कार्य और फाल्ट आदि के चलते बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। अधीक्षण अभियंता शहर एके पाठक ने बताया कि मेंटेनेंस कार्य के लिए शटडाउन लिया जा रहा है। कहीं फाल्ट होने पर बिजली बाधित हो जाती है। जो बिजली मिल रही है उसे उपभोक्ताओं तक पहुंचाया जा रहा है।