{"_id":"5dab7c2e8ebc3e93b85d3290","slug":"shiv-sena-protest-against-commissioner-in-protest-of-murder-meerut-news-mrt449477275","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्याकांड के खिलाफ शिवसेना ने कमिश्नरी पर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्याकांड के खिलाफ शिवसेना ने कमिश्नरी पर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
कमलेश तिवारी की हत्या के विरोध मे कमिश्नरी चौराहे पर लखनऊ पुलिस का पुतला फूंकते शिव सैनिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंदू संगठन के वरिष्ठ नेता कमलेश तिवारी हत्याकांड के विरोध में शिवसेना की जिला इकाई के बैनर तले शनिवार को कमिश्नरी चौराहे पर प्रदर्शन किया गया। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने लखनऊ पुलिस का पुतला फूंककर विरोध जताया।
कमलेश तिवारी की लखनऊ में घर में घुसकर गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। शिवसेना के प्रदेश महासचिव धर्मेंद्र तोमर ने प्रदर्शन के दौरान बताया कि कमलेश की हत्या से पता चलता है कि लखनऊ पुलिस की व्यवस्था कितनी लचर है। उन्होंने मुख्यमंत्री से लखनऊ एसएसपी को बर्खास्त करने व मृतक के परिवार को पांच लाख रुपये मुआवजे की मांग की। चेतावनी दी कि यदि हत्यारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो 22 अक्तूबर को प्रदेश प्रमुख ठा. अनिल सिंह के नेतृत्व में लखनऊ में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान जिला प्रमुख दिनेश कुमार सिंघल, महानगर प्रमुख मोहित त्यागी, डा. अशोक त्यागी, अवनीश सिंह आर्य, देवदत्त शास्त्री, राकेश राजपूत, विनित जैन, योगेश कौशिक, वरुण तिवारी, अंकित वर्मा, दीपक धानक, कृष्ण तोमर, धर्मपाल सिंह आदि रहे।