{"_id":"596e65654f1c1b6b168b47ac","slug":"shiv-bhakt-hilped-by-foreign-daughter","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुद खाना बनाकर शिवभक्तों की सेवा कर रही विदेशी बहू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुद खाना बनाकर शिवभक्तों की सेवा कर रही विदेशी बहू
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
Updated Wed, 19 Jul 2017 09:24 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
हाईवे से गुजर रहे शिवभक्तों की सेवा में विदेशी बहू भी लगी हुई है। विदेशी बहू पिछले पांच साल से कांवड़ यात्रा के दौरान शिव भक्तों की सेवा करती है। वह खुद ही खाना बनाकर शिवभक्तों को खिला रही है।
विज्ञापन
मेरठ सदर बाजार निवासी अरविंद एलन के बेटे मोहित एलन की शादी वर्ष 2011 में चैक गणराज्य निवासी इवाना से हुई थी। मोहित एलन का ट्रांसपोर्ट का बिजनेस और इवाना एक फिजियोथेरेपिस्ट है। अरविंद एलन ने सिवाया में कांवड़ शिविर लगा रखा है। इस बार यह उनका सातवां कांवड़ शिविर है। इसमें इवाना भी शिवभक्तों की सेवा में जुटी हुई है। इवाना का कहना है कि जब वह यहां आई तो हिंदी बोलनी नहीं आती थी, अब वह अच्छे से हिंदी भी बोल लेती है और काम भी कर लेती है। शिवभक्तों की सेवा करने में आनंद आता है। इवाना खुद खाना बनाती है और शिवभक्तों को खिलाती है। इवाना के सहयोग को देखकर उसके ससुराल वाले भी खुश है। पति मोहित एलन का कहना है कि इवाना हर साल सहयोग करती है। उनके साथ में परिवार के दीपक एलन, योगेंद्र एलन, राजेंद्र एलन, भूषण शर्मा आदि भी लगे हुए है।
विज्ञापन
प्रोग्रेसिव वूमन सोसाइटी ने लगाया चिकित्सा शिविर
मोदीपुरम। पल्लवुपरम फेज दो की सर्विस रोड पर प्रोग्रेसिव वूमन वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। सचिव पूजा सिंह, शोभा सिंह, इंद्र प्रजापति, डॉ. कुलदीप शर्मा आदि मौजूद रहे। उधर भराला झाल पर प्रकाशवती कांवड़ सेवा शिविर में एसडीएम सरधना राकेश कुमार सिंह, बीडीओ दौराला, आरएसएस के प्रेम जी ने कांवड़ियों को सम्मानित किया। राजीव भारद्वाज, मनीता भारद्वाज, मंजू, सौरभ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन