फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Shiksha Mitra beats class five student with wicket

Meerut News: शिक्षा मित्र ने कक्षा पांच के छात्र को विकेट से पीटा

Thu, 14 Mar 2024 12:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2024 12:45 AM IST
विज्ञापन
Shiksha Mitra beats class five student with wicket
परिजनों ने उच्चाधिकारियों से शिकायत की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नहटौर (बिजनौर)। शिक्षा मित्र पर कक्षा पांच के छात्र को विकेट से पीटने का आरोप लगा है। घायल छात्र को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिजनों ने उच्चाधिकारियों से शिकायत की है।


गांव इब्राहिम साधो उर्फ अलीनगर निवासी वसीम पुत्र यामीन पूना में रहकर बेकरी चलाता है। उसका परिवार गांव में ही रहता है। उसका नौ वर्षीय पुत्र कसीम गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में कक्षा पांच का छात्र है। परिजनों का आरोप है कि सोमवार को कासिम को किसी बात पर शिक्षा मित्र आफताब ने विकेट से पीटा। इससे वह घायल हो गया। उसे उपचार के लिए निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

कासिम की बुआ इफत ने बताया कि घटना के बाद से बच्चा बुरी तरह से डरा हुआ है और स्कूल जाने से मना कर रहा है। उन्होंने उच्चाधिकारियों से शिकायत की है। इस संबंध में खण्ड शिक्षा अधिकारी योगेश कुमार शर्मा ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। मामले की जांच की जायेगी। दोषी पाये जाने पर शिक्षा मित्र के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed