फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   sheher me jaam , aamjan hue pareshaan

शहर में भीषण जाम, आमजन हुआ परेशान  

Sun, 19 Aug 2018 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 19 Aug 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
sheher me jaam , aamjan hue pareshaan
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 शहर में शुक्रवार को फिर से जाम लग गया। लोग पुलिस को फोन करते रहे, लेकिन जाम खुलवाने कोई नहीं पहुंचा। इस पर कई चौराहों पर लोग खुद ही व्यवस्था संभालते नजर आए। जाम में एंबुलेंस तक फंसी रहीं।
विज्ञापन

दिल्ली रोड स्थित केसरगंज, रेलवे रोड, बागपत अड्डा चौराहा, ईव्ज चौराहा, बुढ़ाना गेट, खैरनगर, घंटाघर और शहर के कई चौराहों पर सुबह से शाम तक जाम लगा रहा। दोपहर को खैरनगर से घंटाघर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। दुकानदार जाम खुलवाने में लग गए। लोगों ने तंग गली से निकलने का प्रयास किया तो स्थिति ओर ज्यादा खराब हो गई। लोगों का दस मिनट का रास्ता एक घंटे में तय हुआ। 
विज्ञापन


ट्रैफिक के दावे ध्वस्त 
ट्रैफिक पुलिस ऑटो की बढ़ती संख्या और अतिक्रमण को जाम का मुख्य कारण बताती है। कई बार ट्रैफिक पुलिस ने ऑटो व ई-रिक्शा के रूट निर्धारित करने का प्लान बनाया, लेकिन वो फेल हो गया। रूट आवंटित करने की योजना सिर्फ फाइलों में सिमट कर रह गई। दिल्ली रोड और हापुड़ रोड पर सुबह दस बजे से जाम लगना शुरू हो जाता है। रोजाना इसकी शिकायत भी होती है, बावजूद ट्रैफिक पुलिस इस ओर कोई ध्यान नहीं दो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



हाईवे पर लगा तीन घंटे जाम
मोदीनगर। तेज बारिश और वीकेंड पर वाहनाें की अधिकता के कारण शनिवार को दिल्ली-मेरठ हाईवे पर मुसाफिरोें को जाम का सामना करना भी पड़ा। शाम को पांच से आठ बजे के बीच में हाईवे पर भीषण जाम लग गया। हाईवे के दोनाें ओर वाहनाें की कताराें के लगने से लोगाें को परेशानी झेलनी पड़ी। नगर के प्रमुख जाम प्वाइंटाें जैसे राजचौपला, मोदी मंदिर कट, सौंदा रोड और महेंद्रपुरी गेट पर हालत सबसे अधिक खराब रहे। लोगाें के अनुसार, सौदा रोड व महेंद्रपुरी गेट पर वाहनाें के मुड़ने के चलते सड़क जाम हो जाती है। जाम से बचने के लिए कुछ वाहन चालकों ने नगर की अंदरूनी कॉलोनियाें से निकलने की कोशिश की, लेकिन वहां भी जाम लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed