{"_id":"5b71e3b742c79254772148a2","slug":"sheher-me-fil-laga-jaam","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में फिर लगा जाम, परेशान हुआ ‘आम’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में फिर लगा जाम, परेशान हुआ ‘आम’
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Aug 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर का जाम भी ट्रैफिक पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है। मंगलवार को भी शहर में अलग-अलग स्थानों पर जाम की समस्या बनी रही। पुलिस दिन भर जाम खुलवाती रही। शाम को फिर से दिल्ली रोड पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। कंकरखेड़ा फ्लाईओवर और परताुपर में भी जाम लगा रहा।
दोपहर के समय लालकुर्ती पैठ बाजार से लेकर जीरो माइल तक वाहनों के पहिए थम गए। टीएसआई डीडी दीक्षित ने लालकुर्ती का जाम खुलवाया तो कुछ देर बाद जीरो माइल चौराहे से बेगमपुल तक जाम लग गया। वहां स्थिति सामान्य हुई तो दिल्ली रोड पर भैसाली बस अड्डे के सामने जाम लग गया। बच्चा पार्क चौराहा, ईव्ज चौराहा, हापुड़ अड्ड चौराहा भूमिया का पुल पर भी जाम लगा रहा। घंटाघर पर एसपी सिटी ऑफिस के सामने से छतरी वाले पीर तक भी वाहन जाम में फंसे रहे। कचहरी पुल पर खुद ट्रैफिक इंस्पेक्टर सुनील कुमार और टीएसआई व्यवस्था संभाले रहे। शाम को केसरगंज से लेकर रेलवे रोड चौराहे तक वाहनों की लंबी लाइन लग गई। परतापुर तिराहे पर भी वाहनों की लाइन लगी रही। एनएच- 58 पर कंकरखेड़ा फ्लाईओवर पर और उसके नीचे भी जाम की समस्या बनी रही। एसपी ट्रैफिक संजीव बाजपेयी का कहना है कि जाम की सूचना पर लगातार ट्रैफिक पुलिस की ट्रैमो और इंटरसेप्टर गाड़ी पहुंच रही थी। पुलिस ने कहीं भी वाहनों की लाइन नहीं लगने दी। कुछ स्थानों पर वाहनों का दबाव बढ़ने के कारण जाम जैसी स्थिति बनी थी।