{"_id":"5d2e35ec8ebc3e6cd5066a3e","slug":"sheer-ali-and-kamar-are-winner-in-danagal-sardana-news-mrt433539560","type":"story","status":"publish","title_hn":"दंगल में शेरअली और कमर ने किया नाम रोशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दंगल में शेरअली और कमर ने किया नाम रोशन
विज्ञापन
बूढा बाबा मेले में दंगल में पहलवानों के दांव पेंच देखते दर्शक
- फोटो : SARDANA
दंगल में शेरअली और कमर ने किया नाम रोशन
सरधना। ऐतिहासिक बूढ़ा बाबा मेले में दो दिवसीय दंगल का मंगलवार को समापन हो गया। इसमें हरियाणा, दिल्ली, देहरादून, उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों के पहलवानों ने भाग लिया। वहीं सरधना के पहलवान ने कुश्ती जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया।
अपराह्न करीब तीन बजे पूर्व चेयरमैन निजाम अंसारी की अध्यक्षता में दंगल शुरू हुआ। दंगल की पहली कुश्ती 51 सौ रुपये इनाम की शेरअली जलालाबाद और मन्नू पहलवान लोनी के बीच हुई। इसमें शेरअली ने शानदार जीत दर्ज की। दूसरी कुश्ती फैसल कैराना और निर्मल जलालाबाद के बीच हुई। दोनों ही पहलवानों ने शानदार प्रदर्शन किया। इसके चलते कुश्ती बराबरी पर छूटी। कमर पहलवान सरधना और आजाद पहलवान सहारनपुर के बीच रोमांचक कुश्ती 41 सौ रुपये इनाम की हुई। इसमें कमर पहलवान ने जीत दर्ज की। गय्यूर पहलवान हरियाणा और वीशू पहलवान देहरादून के बीच हुई कुश्ती बराबरी पर छूटी। पिंटू करनावल और इनाम के बीच 21 सौ रुपये की कुश्ती हुई। इसमें पिंटू करनावल विजयी रहा। इसी बीच गिरी पहलवान करनावल ने तीन पहलवानों खन्ना ठाकुर बुलंदशहर, संजीव गंगोह व अखिल सहारनपुर से हाथ मिलाकर कुश्ती लड़ी और तीनों कुश्ती में शानदार जीत दर्ज की। रेफरी राजेंद्र पहलवान व उनके सहयोगी यासीन पहलवान की देखरेख में कुश्ती हुई। इस मौके पर शरद त्यागी, पंकज जैन, निजाम अंसारी, डॉ. ओमकार पुंडीर, सभासद शाहरुख कुरैशी, रहीसुद्दीन कुरैशी, अफजाल मंजूर, इमरान ठाकुर, तुषार त्यागी, हाजी कमर आदि मौजूद रहे।