{"_id":"5b87125e42c792466049b676","slug":"shayan-yatra-nikal-kar-jtaya-virodh","type":"story","status":"publish","title_hn":"शयन यात्रा निकाल कर जताया विरोध ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शयन यात्रा निकाल कर जताया विरोध
amarujala
Updated Thu, 30 Aug 2018 03:08 AM IST
विज्ञापन
meerut
- फोटो : meerut
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रोहटा रोड की जर्जर हालत को लेकर आए दिन लोगों में प्रशासन, शासन व जनप्रतिनिधियों के प्रति रोष बढ़ता जा रहा है। लोग जनप्रतिनिधियों को नसीहत देने के लिए तरह-तरह के आंदोलन कर रहे हैं। कभी टूटी सड़क पर हुए जलभराव में धान की बुवाई कर रहे हैं तो कभी विधायक और सांसद की शयन यात्रा निकाल रहे हैं।
करीब एक साल से रोहटा रोड की हालत जर्जर है। सड़क जगह-जगह टूटी है और उसमें बड़े-बड़े गड्ढ़े हो गए है। इसकी वजह से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। वहीं जल निकासी के लिए शुुरू हुए नाला निर्माण के बंद होने से बहुत समस्या हो रही है। बुधवार को जन कल्याण वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष दुष्यंत रोहटा के नेतृत्व में दर्जनों लोग रोहटा रोड पर जमा हुए। उन्होंने सड़क निर्माण शुरू न होने को लेकर प्रशासन-शासन के विरुद्ध नारेबाजी की। कैंट विधायक सत्य प्रकाश अग्रवाल व सांसद राजेन्द्र अग्रवाल की शयन यात्रा निकाली। इस दौरान दुष्यंत रोहटा ने कहा कि हमारे विधायक व सांसद कुंभकर्णी नींद में सोए हैं।
एक साल से लोग सड़क की जर्जर हालत व नाला निर्माण न होने से परेशानी झेल रहे हैं। आए दिन सड़क पर गड्ढ़ों व जलभराव होने से दुर्घटना हो रही हैं। लेकिन विधायक व सांसद सुनने को तैयार नहीं है। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही निर्माण शुरू नहीं हुआ तो इस बार विधायक व सांसद की शव यात्रा निकाली जाएगी। भाजपा नेताओं को चूड़ियां भेंट की जाएंगी। शयन यात्रा में सुशील कुमार, सुनील कुमार, ओंकार साहरण, नरेश शर्मा, सुधीर तेवतिया, गुडडू मलिक, वीरपाल रोहटा, जयसिंह, जरनेल सिंह, नवाब सिंह लखवाया, अरुण मलिक, शेर सिंह, केके वर्मा, भोपाल सिंह, प्रदीप ढाका, कालू सिंह, ओमपाल ढाका, गुलशन, परमानंद दहिया, मोहित आनंद, दीपक सिरोही, उरेन्द्र सिरोही आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
हमारे विधायक और सांसद सो रहे हैं
लोगों ने हाथों में कैंट विधायक सत्य प्रकाश अग्रवाल व सांसद राजेन्द्र अग्रवाल के खिलाफ तरह तरह के श्लोगन लिखे बैनर ले रखे थे। जिन पर लिखा था कि हमारे विधायक व सांसद सो रहे हैं। कृपया यहां पर कोई शोर न मचाए। नहीं तो उनकी नींद टूट जाएगी। एक बैनर पर लिखा था कि चिट्ठी न कोई संदेश, जाने व कौन सा देश जहां तुम चले गए हो।
दुष्यंत रोहटा को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस
दुष्यंत रोहटा ने बताया कि शयन यात्रा के समाप्त होने पर जब वह घर जा रहे थे तो उनके पास टीपी नगर पुलिस ने फोन किया कि तुमसे मिलना है, जल्दी घर आ जाओ। जब वह घर पहुंचे तो देखा कि पुलिस की तीन गाड़ियां कॉलोनी में खड़ी हैं। वह पुलिस को देखते ही वहां से निकल गए। बाद में पता चला कि भाजपा विधायक व सांसद के इशारे पर पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने आई थी। दुष्यंत रोहटा ने कहा कि वह भाजपा नेताओं के इस तानाशाही रवैये से डरने वाले नहीं है। अगर पुलिस उन्हें गिरफ्तार ही करना चाहती है तो वह रोहटा रोड के सैकड़ों लोगों के साथ एसएसपी ऑफिस पर अपनी गिरफ्तारी देंगे।