फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sharanpur: Dead body of missing man recovered from Deoband, relatives demanded compensation

Sharanpur: किसान के खेत में मिली युवक की सड़ी-गली लाश, दो दिन से था लापता, परिजनों में मचा कोहराम

Sat, 20 Aug 2022 03:03 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 20 Aug 2022 03:03 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के देवबंद में दो दिन से लापता चल रहे युवक की शनिवार को साखन में एक किसान के खेत में सड़ी-गली अवस्था में लाश पड़ी मिली। उसकी बाइक भी जंगल में कुछ ही दूरी पर मिली है। पुलिस ने शव को जांच पड़ताल के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। वहीं परिजनों ने पुलिस से आर्थिक मदद की मांग की है।

विज्ञापन
Sharanpur: Dead body of missing man recovered from Deoband, relatives demanded compensation
मौके पर मौजूद पुलिस व ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के देवबंद में दो दिन से लापता चल रहे युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार देवबंद के नागल थाना क्षेत्र के गांव नेनसोब से युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। शनिवार सुबह युवक का क्षेत्र के बाहर जंगल में सड़ा गला शव मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। वहीं मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। पुलिस ने ग्रामीणों से पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह नागल थानाक्षेत्र में साखन निवासी सुशील शर्मा के गन्ने के खेत में कुछ मजदूर गन्ना बंधाई का कार्य कर रहे थे। वहां उन्होंने देखा कि खेत में किसी व्यक्ति का सड़ा गला शव पड़ा हुआ है। मजदूरों ने इसकी सूचना खेत के मालिक को दी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:Meerut: पुलिस ने छापा मारकर नकली स्टेरॉयड व फूड सप्लीमेंट किए बरामद, तहखाने से मिली भारी नगदी
विज्ञापन
विज्ञापन


खेत मालिक मौके पर पहुंचा और पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान कराई। पुलिस के अनुसार शव की पहचान मोनू (28) पुत्र तेल्लूराम निवासी नेनसोब के रूप में हुई है। मृतक दो दिन से लापता था। उसकी बाइक गंगनोली व काशीपुर के जंगल से बरामद हो गई।

पुलिस जांच पड़ताल में सामने आया कि मृतक मोनू पांच बहन-भाइयों में सबसे बड़ा था। उधर, शव मिलने की सूचना पर एसपी देहात भी मौके पर पहुंचे। वहीं परिजनों ने पुलिस अधिकारियों से 10 लाख रुपए की आर्थिक मदद सहायता सरकार से दिलाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed