फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   shannu ke toofaan

दीपक, शानू के तूफान में उड़ी गोवा

Tue, 25 Oct 2016 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
अमर उजाला ब्यूरों Updated Tue, 25 Oct 2016 02:10 AM IST
विज्ञापन
shannu ke toofaan
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी (अंडर-23) के मैच में यूपी के गेंदबाजों ने गोवा की पहली पारी को 196 रनों पर समेट दिया। तेज गेंदबाज दीपक कुमार व स्पिनर शानू सैनी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4-4 विकट चटकाए। मंगलवार को यूपी के बल्लेबाज मैदान पर उतरेंगे।
विज्ञापन

सोमवार सुबह टॉस गोवा के कप्तान अचित सिगवान ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। बल्लेबाज कल्लाल मैत्रा और प्रथमेश गावस ओपनिंग के लिए उतरे। दोनों बल्लेबाजों ने संभलकर बल्लेबाजी की और स्कोर को 65 रन तक ले गए। यूपी के कप्तान शिवम चौधरी ने कल्लाल मैत्रा का विकेट लेकर ओपनिंग तोड़ी। कल्लाल ने 71 गेंदों पर 40 रन बनाए। गोवा का दूसरा विकेट 98 के स्कोर पर प्रथमेश गवास का गिरा, उन्हें 35 के स्कोर पर तेज गेंदबाज दीपक कुमार ने आउट किया। इसके बाद इशान गाड़ेकर (36) व श्रीनिवास (46) के बीच 61 रन की साझेदारी हुई और स्कोर 159 पर पहुुंच गया। लेकिन स्पिनर शानू सैनी ने पहले इशान को और उसके तुरंत बाद जयपाल को बिना खाता खोले चलते कर दिया। इसके बाद यूपी के गेंदबाजों ने मैच पर शिकंजा कस दिया। शानू ने श्रीनिवास को और कप्तान अचित सिगवान को आउट किया। सिगवान ने 12 रन बनाए। दीपक कमार ने एक के बाद एक तीन विकेट लेकर गोवा को ऑल आउट कर दिया। गोवा 88.5 ओवर में 196 रन ही बना सकी। शानू सैनी ने 23 ओवर में 44 रन देकर 4 और दीपक कुमार ने 17 ओवर में 38 रन देकर 4 खिलाड़ियों को आउट किया। शिवम और प्रशांत ने एक-एक विकेट लिया। यूपी टीम मंगलवार को पहली पारी खेलने उतरेगी। इस मौके पर यूपीसीए के संयुक्त सचिव डॉ. युद्धवीर सिंह, एमडीसीए अध्यक्ष अरविंद नाथ सेठ, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जेके अग्रवाल, उपाध्यक्ष जेके गुप्ता, कोषाध्यक्ष राकेश गोयल, कोच संजय रस्तोगी, पिच क्यूरेटर रवींद्र चौहान, आयोजन सचिव सुभाष शर्मा, सुरेंद्र चौहान, गजेंद्र सिंघल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed