शंकराचार्य स्वरूपानंद का भाजपा-आरएसएस पर निशाना, कहा- सत्ता के नाम पर मंदिर का इस्तेमाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ में शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती जी महाराज ने भाजपा और आरएसएस पर जमकर निशाना साधा। गढ़ रोड स्थित राज राजेश्वरी मंदिर में कार्यक्रम में शामिल होने आए शंकराचार्य ने कहा कि मंदिर के नाम पर सत्ता का खेल किया गया है।
उन्होंने कहा कि यह सरकार पूरी तरह धर्मनिरपेक्ष है। आरएसएस और भाजपा श्रीराम को आदर्श पुरुष मानती है, इसलिए वह तो उनका स्मारक बनवाएगी। यह तो हम संतों का दायित्व है कि हम पुन: अयोध्या में श्रीराम मंदिर का निर्माण कराएं।
उन्होंने कहा कि हमारे साथ धर्म युद्ध हो रहा है। आतंकवाद किसी भी धर्म के अनुकूल नहीं है। आत्महत्या अधर्म है। देश में आतंकी घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। देश की रक्षा के लिए सभी को आगे आकर कदम उठाने चाहिए। यदि सरकार निश्चय के साथ काम करे तो आतंकवाद का सफाया संभव है।
उन्होंने कहा कि कोर्ट ने भी माना है कि अयोध्या में राम लला विराजमान हैं। संतों की तरफ से अपील की गई है। हमारा पहला दायित्व है कि हम उस भूमि को लें। अयोध्या में पहले से ही श्रीराम मंदिर था, वहां हनुमान जी के चित्र, खंभे, श्रीराम चबूतरा, सीता रसोई, भगवान नारायण की मूर्ति थी। लेकिन वह सभी तोड़ दिए गए। वहां पर विवादित ढांचा कभी था ही नहीं।
पूजा अर्चना कराई गई
श्री राज राजेश्वरी मंदिर में शनिवार को मां भगवती की 64 योगिनी स्वरूप की श्रीधरानंद जी महाराज, पंडित राजेंद्र शास्त्री, सुंदरम दूबे, शशिकांत दूबे आदि ने पूजा अर्चना कराई।